raipur@khabarwala.news
कोरबा। जिले के पोंडी उपरोड़ा नेशनल हाईवे 130 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. तड़के सुबह 4 बजे की घटना बताई जा रही है. रायपुर से सीतापुर जा रही तेज रफ्तार मेट्रो बस CG 04 MM3195 मड़ई के पास खड़े ट्रेलर से टकरा गई जिसमें एक बच्चे सहित 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 4 पुरुष, 2 महिला और एक बच्चा है. हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवार जनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

