चांपा – राम बाड़ा चांपा में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए राजेमहन्त जी

चांपा .द्वाराश्रीश्याम भक्त मंडल चांपा द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ सम्मिलित हुए, ब्यास पीठ की पूजा अर्चना की , आचार्य जी ने भी साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि –
द्वापर युग में भीष्म पितामह जी ने भी लंबे समय तक सोमवती अमावस्या की प्रतीक्षा की थी कि कब वह शुभ अमावस्या का अवसर आए, तब वे अपने प्राणों का त्याग करें। आज सोमवती अमावस्या का पावन अवसर है, जो अत्यंत पुण्यदायक माना गया है। हम सभी का सौभाग्य है कि ऐसे शुभ अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा श्रवण कर रहे हैं।
कथा श्रवण करने से पितृगण भी निश्चित रूप से कल्याण और मोक्ष को प्राप्त करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं, उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण को गौमाता से अत्यंत प्रेम था। हमें भी इस बात से प्रेरणा लेकर गौसेवा और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। आप सभी श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाता हूँ कि भगवान की कृपा अवश्य प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *