raipur@khabarwala.news
बलरामपुर जिले की तहसील वाड्रफनगर में चलगली थाना अंतर्गत सनातन हिंदू समाज का पवित्र धाम बाबा बछराज कुंवर धाम है इस धाम में सर्व हिंदू समाज के द्वारा चैत्र नवमी के अवसर पर राम कथा का आयोजन किया गया था जिसका विरोध कुछ बैगा समुदाय के द्वारा विरोध किया गया
इन कुछ चेरवा समाज का यह मांग है कि बच्छराज कुंवर धाम में रामकथा नहीं होने देंगे और सर्व सनातन हिंदू समाज का यह मांग है कि यह धाम हमारे हिंदू आस्था का केंद्र है
तो हम रामकथा क्यों नहीं कर सकते हम रामकथा का आयोजन करेंगे यह मामला प्रशासन ने किसी तरीके से समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला और तूल पकड़ते जा रहा था जिसका कि राम भक्तों के द्वारा यह आरोप लगाया गया कि इसमें इन भोले भाले चेरवा जनजाति को बर्गलाया गया है ,
इसके पीछे देश विरोधी ताकते लगी हुई है ईसाई मिशनरी से लेकर अर्बन नक्सल और साथ ही साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार हिंदू आस्था का मजाक बना रही है,
इसमें प्रशासन भी मूक दर्शक की तरह देख रही है कुछ कार्यवाही ही नहीं कर रही है जिससे कि सर्व सनातन हिंदू समाज प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है,
कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह आजीवन आंदोलन करेंगे साथ इस तरह की बातें अगर हो तो सरकार को भी ध्यान देना चाहिए ओर उचित कार्यवाही करनी चाहिए ।

