सामग्री वितरण के संपूर्ण प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त…

raipur@khabarwala.news

          दुर्ग 30 अप्रैल 2024: लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत दुर्ग जिले में सामग्री वितरण हेतु तीन स्थलों का चिन्हांकन किया गया है। तीन स्थलों शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मानस भवन एवं शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साईंस कॉलेज दुर्ग) पर सामग्री वितरण के संपूर्ण प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

विधानसभा क्षेत्र 63-दुर्ग ग्रामीण एवं 67-अहिवारा के लिए नोडल अधिकारी नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा को नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र 62-पाटन, 64-दुर्ग शहर, 68-साजा(आंशिक), 69-बेमेतरा(आंशिक) के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त श्री लोकेश चंद्राकर, विधानसभा क्षेत्र 65-भिलाई नगर, 66-वैशाली नगर के लिए नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त श्री देवेश धु्रव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *