आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की छोटी ‘बबीता’ सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन…

raipur@khabarwala.news

  • सुहानी अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में ही रहती थीं।
  • उनका अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा।
  • फिल्म दंगल से सुहानी भटनागर ने अपना बाॅलीवुड डेब्यू किया था।

बाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की ‘छोटी बबीता’ यानी एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस सिर्फ 19 साल की थीं। उन्होंने दंगल फिल्म बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से वे बीमार थीं। उनका एम्स में एलाज चल रहा था। डाॅक्टर्स की कई कोशिशों के बावजूद 17 फरवरी को सुहानी भटनागर का निधन हो गया। सुहानी के निधन से उनका परिवार काफी सदमें मे हैं। उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

साल 2016 में किया था बाॅलीवुड डेब्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहानी अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में ही रहती थीं। उन्होंने 17 फरवरी शनिवार को आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा। बता दें कि साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से सुहानी भटनागर ने अपना बाॅलीवुड डेब्यू किया था। एक्ट्रेस कई टीवी ऐड्स में भी काम कर चुकी हैं। ‘दंगल’ फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। मासूम और भोली सी बबीता का किरदार दर्शकों का खूब पसंद आया था। छोटी सी उम्र में सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

दवाइयों का हुआ साइड इफेक्ट

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले ही सुहानी के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके इलाज के लिए वे जो दवाएं ली रही थीं, उन दवाओं का साइड इफेक्ट हो गया। इस वजह से उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। यही उनके निधन का कारण बताया जा रहा है। सुहानी इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। उनके सोशल मीडिया पर 20.9 K फाॅलोअर्स हैं। उन्होंने दंगल फिल्म के अपने को स्टार्स के साथ कुछ फोटोज भी साझा की हुई हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *