ऑल इण्डिया सिविल सर्विस टूर्नामेंट में चयन हेतु प्रक्रिया प्रारंभ…

raipur@khabarwala.news

कोण्डागांव, 17 जनवरी 2024: ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट के अंतर्गत टेबल टेनिस, व्हॉलीवॉल, कैरम का चयन प्रतियोगिता खेल विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें टेबल टेनिस का चयन प्रतियोगिता 19 जनवरी को प्रातः 10 बजे से माधव राव सप्रे शाला, टेबल टेनिस हॉल रायपुर में आयोजित की जायेगी। व्हॉलीवॉल हेतु चयन प्रतियोगिता 23 जनवरी को व्हॉलीवॉल मैदान पुलिस ग्राण्उड, सिविल लाईन रायपुर में एवं कैरम हेतु चयन प्रतियोगिता 23 जनवरी को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में आयोजित किया जायेगा। चयन प्रतियोगिता में केवल शासकीय सेवक भाग ले सकेंगे। भाग लेने के इच्छुक शासकीय सेवक को अपने कार्यालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र के साथ चयन प्रतियोगिता हेतु आवेदन देना होगा। इस हेतु अधिक जानकारी के लिए कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकास नगर इण्डोर स्टेडियम कोण्डागाव में सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *