एसडीएम चौधरी ने ली अनुभाग स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक…

raipur@khabarwala.news

बलरामपुर 06 जून 2023: कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देश पर अनुभाग स्तर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर श्री शशि चौधरी के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं सुपरवाइजरों की बैठक ली। श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की समीक्षा करते हुए अनुभाग स्तर पर चिन्हांकित 999 मध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों को अगले माह तक 50 प्रतिशत कम करने के निर्देश अधिकारी तथा सुपरवाइजर को दिए। साथ ही उन्होंने बाल संदर्भ योजना की समीक्षा करते हुए दवाओं की खरीदी धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना एवं नोनी सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित कराने हेतु निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *