मुरवेण्ड के पास लाखों की लागत से बने लिमदरहा मिड़वे का 23 मई 2022 को मुख्यमंत्री के हाथों से लोकार्पण की तैयारियां जोरों पर…

raipur@khabarwala.news

कांकेर एव ंकेशकाल के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बने मिडवे का 19 लाख 80 हजार का लोकार्पण पूरा होगा की नहीं।

केशकाल:- जिला कोण्डागांव अंतर्गत विकास खण्ड केशकाल का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले ग्राम पंचायत मुरवेण्ड जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर लाखों रूपये खर्चा के साथ मुरवेण्ड जलाशय के किनारे बने जिले का ड्रीम प्रोजेक्ट है यह प्रोजेक्ट समाचार लिखे जाने तक पूर्ण रूप से तैयार नहीं होने की चर्चा इन दिनों जोरों पर है।

निर्माण स्थल में लगे सूचना पटल की जानकारी अनुसार स्व. सहायता समूह हेतु व्यवसाय परिसर निर्माण कार्य जिला खनिज संस्थान न्यास (क्डथ्प्) कोण्डागांव के द्वारा वर्ष 2020-21 में प्रशासनिक स्वीकृत राशि 19.80 लाख से दिनांक 20/04/2021 को प्रारंभ किया गया था। बाहर से पूरा चका चक दिखाई दे रहा है,

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखों रूपये खर्च कर बनाया गया यह ड्रीम प्रोजेक्ट लिमदरहा मिडवे का लोकार्पण छ.ग. के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों से दिनांक 23/05/2022 को मुख्यमंत्री के केशकाल टाटामारी प्रवास पर कराने की चर्चा जोरों पर है। मिडवे में रहने वाले कर्मचारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह रिसॉर्ट बाहर से पूर्णतः दिखाई दे रहा है लेकिन अंदर प्रवेश करने पर कई स्थानों में निर्माण कार्य अधूरा दिखाई देने की चर्चा जोरों पर है।

अब छ.ग. के मुख्यमंत्री का केशकाल आगमन को लेकर जन चेतना पर्यावरण केन्द्र टाटामारी में भी युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य जोर शोर से जारी है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *