छ0ग0 वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ इकाई केशकाल का 27 अप्रैल 2022 से अनिश्चित कालीन हडताल जारी…

raipur@khabarwala.news

अपने 10 सूत्रीय मांगों को छ0ग0 लिपिक महासंघ रायपुर का समर्थन –

केशकालः– छ0ग0 वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ वन मंडल केशकाल द्वारा प्रांतीय महासंघ के आह्वान पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 27 अप्रैल 2022 से जारी अनिश्चित कालीन हडताल आज 10/05/2022 को 14वंे दिन भी जारी रखा है। अपने मांगों युक्त ज्ञापन छ.ग. शासन के वन मंत्रालय के अलावा प्रधान मुख्य वन संरक्षक छ.ग. रायपुर तथा संबंधित समस्त वन मंडलाधिकारियों की भी हडताल शुरू होने के पूर्व सूचना लिखित रूप से प्रेषित करने की जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र नाग द्वारा दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे जानकारी में बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों के साथ निरंतर वार्तालाप करते हुए आंदोलन समाप्त करने का अनुरोध किया जा रहा है लेकिन आंदोलन में बैठे लिपिक वन कर्मचारियों के वाजिब मांगों का मौखिक आश्वासन को खारिज करते हुए लिखित आश्वासन की मांग पर आंदोलित कर्मचारियों द्वारा अडे हुए हैं। इन कारणों से आंदोलन जारी रखने की बात कही है। लिपिक कर्मचारी संघ की जिला इकाई अध्यक्ष कृष्णराव पवार एवं जिला इकाई उपाध्यक्ष प्रवीण गौर ने जानकारी में बताया कि हमारे आन्दोलन की सूचना हडताल शुरू होने के पहले हमारे संबंधित वन मंडलाधिकारियों को प्रेषित किये जानकारी के साथ समय रहते लिपिक वन कर्मचारियों के मांगों पर जल्दी से जल्दी ठोस निर्णय लेते हुए आन्दोलित वन कर्मचारियों के हित में लिखित जवाब देने की अपील की है। वन लिपिकीय कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हडताल के चलते विभागीय कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित होने की चर्चा जोरों पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *