raipur@khabarwala.news
रायपुर, 03 मार्च 2022:समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 4 मार्च को सुबह 11 बजे संचालनालय परिसर, माना कैम्प, रायपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया और अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। समारोह में दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सर्वोत्तम नियोक्ता, स्वैच्छिक संस्थाओं सहित 4 सर्वोत्तम दिव्यांग कर्मचारियों को शील्ड, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र देकर राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और विभागीय योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा।

