रायपुर नगर निगम के राजस्व विभाग ने 19 जून को 525 संपत्तियों से कुल 1 करोड़ 3 लाख 12 हजार 440 रुपए का राजस्व वसूल किया। निगम प्रशासन ने करदाताओं से 30 जून तक बकाया संपत्तिकर जमा कर छूट का लाभ लेने की अपील की है।
नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे 30 जून तक अपना बकाया संपत्तिकर जमा कर दें और छूट का फायदा उठाएं।

निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर सभी जोनों में विशेष वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एक दिन में एक करोड़ रुपए से अधिक की वसूली दर्ज की गई।
इन जोनों में सबसे ज्यादा वसूली

– जोन-9 ने 101 संपत्तियों से 17.48 लाख रुपए वसूले।
– जोन-2 ने 71 संपत्तियों से 13.38 लाख रुपए की वसूली की।
– जोन-4 ने 65 संपत्तियों से 12.13 लाख रुपए जमा कराए।
– जोन-5 ने 56 संपत्तियों से 11.25 लाख रुपए का राजस्व वसूला।
– जोन-10 ने 87 संपत्तियों से 10.56 लाख रुपए की वसूली की।
30 जून तक टैक्स जमा करने पर मिलेगी छूट

नगर निगम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्तिकर की पूरी राशि 30 जून 2026 तक जमा करने वाले करदाताओं को 6.25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है।
निगम अधिकारियों के मुताबिक करदाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टैक्स जमा कर सकते हैं। निगम का लक्ष्य अधिक से अधिक नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि शहर के विकास कार्यों के लिए राजस्व बढ़ाया जा सके।

