’’मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2024‘‘ के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित…

raipur@khabarwala.news

’’मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2024‘‘ के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

      जांजगीर-चांपा 30 सितम्बर 2024:छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की एक महिला, अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) ‘‘ प्रदान किया जाता है। इसके तहत एक महिला, संस्था को 2 लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने हेतु प्रविष्टियाँ 10 अक्टूबर 2024 तक सील बन्द लिफाफे में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला जांजगीर-चांपा में आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम महिला बाल विकास कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *