आज का राशिफल, 14 सितंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि वालों को सफलता से खुशी मिलेगी

मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभप्रद लेकिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपकी कार्ययोजना आज सफल रहेगी और आपको आज कोराबार में लाभ भी अच्छा मिलने वाला है। वैसे आज दिन की शुरुआत में काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलने की खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा।

 

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना शुभ फलदायी रहेगा।

वृषभ राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा

आज वृषभ राशि के जातको का काम सुचारू रूप से चलेगा आपको आज घर बड़ों से सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको आज अचानक आर्थिक लाभ भी मिलने वाला है। पढने लिखने में आज वृषभ राशि के जातक रुचि दिखाएंगे। आज जीवनसाथी के सहयोग से आप घर की व्यवस्था और साज सज्जा को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। पड़ोसियों से भी आपको आज सहयोग मिल सकता है।

 

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

 

 

मिथुन राशि वालों का काम अटक सकता है

मिथुन राशि वालों का काम अटक सकता है

मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देना होगा क्योंकि किसी न किसी तकनीकी समस्या की वजह से आपका काम आज बनते-बनते अटक सकता है। साझेदारी के काम में आज साझेदारों से आपको तनाव मिल सकता है। प्रेम संबंध में आज आपको प्रेमी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपका आपसी तालमेल बना रहेगा लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर आज चिंता होगी।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

 

कर्क राशि वालो के अनचाहे खर्च होगे

कर्क राशि वालो के अनचाहे खर्च होगे

आज सितारे कहते हैं कि कर्क राशि वालों के लिए दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज सफलता मिलेगी लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। साथ ही आज आपकी सेहत भी नरम रह सकती है। किसी अनचाहे खर्च की वजह से आपको आज मानसिक तनाव हो सकता है। आप आपके घर किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन होने से शाम का समय चहल पहल भरा रहेगा। आपको आज रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलने वाला है।

 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

 

सिंह राशि वालों की कमाई आज अच्छी होगी

सिंह राशि वालों की कमाई आज अच्छी होगी

आज सिंह राशि के सितार बताते हैं कि, आज आपको अपने काम में सफलता मिलने की खुशी मिलेगी। आप आज सुबह से ही अपने काम को पूरा करने के लिए सक्रिय रहेंगे। बिजनेस आज कमाई अच्छी होने से आपका मन आनंदित होगा। सरकारी क्षेत्र के काम को आज टाल देना बेहतर होगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिल सकता। मित्रों के सहयोग से आपका कोई काम आज पूरा होगा।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

 

कन्या राशि वाले सुख साधन प्राप्त करेंगे

कन्या राशि वाले सुख साधन प्राप्त करेंगे

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज व्यस्तता भरा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी कोई मानसिक परेशानी चल रही है तो आज उससे भी आप निजात पा सकते है। आपको आज बिजनेस में भाग्य का साथ मिलेगा और कमाई से मन आनंदित होगा। आपको आज भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ आज कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। क्रोध पर आपको नियंत्रण रखना होगा इससे घर का वातावरण सामान्य और सुखद बना रहेगा

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

 

तुला राशि वाले लेनदेन में समझदारी दिखाएं

तुला राशि वाले लेनदेन में समझदारी दिखाएं

तुला राशि के जातक आज दिन के पहले भाग में सुस्ती महसूस करेंगे। लेकिन दिन के दूसरे भाग सक्रिय होकर काम पर ध्यान देंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज काम में सफलता मिलेगी और अचानक लाभ मिलने से आज तुला राशि के जातक रोमांचित होंगे। आज तुला राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लेनदेन का ध्यान रखना चाहिए और किसी से उधार या ऋण लिया है तो उसे चुकाने का प्रयास करना चाहिए इससे आपकी साख बनी रहेगी नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। लेनदार आप से अपना पैसा मांग सकते हैं।

 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

 

वृश्चिक राशि वाले कमाई करेंगे

वृश्चिक राशि वाले कमाई करेंगे

वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको आपने काम में परिश्रम से बढ़कर लाभ मिलेगा। आपका कोई काम जो काफी समय से अटक रहा था आज पूरा हो सकता है। आपको आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आप एक से अधिक स्रोत से आज धन कमा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान पाएंगे।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल दें और भगवान शिव का अभिषेक करे।

 

धनु राशि वाले आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें

धनु राशि वाले आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें

धनु राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने काम में सावधानी बरतने की जरूरत है। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या को लेकर आपको आज मानसिक परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको संभलकर व्यवहार करना चाहिए क्योंकि आपका धन आज फंस सकता है और आपको नुकसान हो सकता है। वैसे आज अच्छी बात यह है कि आपको पिता और परिवार से सहयोग मिलेगा और उनके साथ सहयोग से आपको फायदा होगा। शाम के समय आज आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे और रुचिकर भोजन का लुत्फ लेंगे।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा चढ़ाएं।

 

मकर राशि वालों को सफलता मिलेगी

मकर राशि वालों को सफलता मिलेगी

आज मकर राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज आप कानूनी दायरे में रहकर ही काम करें गलत तरीके अपनाएंगे तो नुकसान हो सकता है। वैसे आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा आपको आज अपनी मेहनत ओर निवेश लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी, मित्रों और सहकर्मियों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आपको आज पैतृक धन संपत्ति का लाभ मिलेगा। ससुराल से भी आपको आज फायदा मिलने वाला है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आपको आज फायदा होगा और आपकी किसी समस्या का समाधान हो जाएगा।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करें और कुत्ते को रोटी खिलाएं।

 

कुंभ राशि वालों को अचानक लाभ मिलेगा

कुंभ राशि वालों को अचानक लाभ मिलेगा

आज का दिन कुंभ राशि के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम आज आपके अटक सकते हैं। मानसिक तनाव और उलझन भी आज आप महसूस करेंगे। नौकरी में आपको आज प्लान बनाकर काम करना होगा क्योंकि एक साथ कई काम में हाथ डालने से आपका काम उलझ सकता है। आपके सितारे कहते हैं कि आज आप शौक मौज पर धन खर्च करेगे। वैसे आज अचानक ही आपको धन लाभ भी मिल सकता है। आपको आज शाम के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। मनपसंद भोजन का भी आप आनंद लेंगे।

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

 

मीन राशि वालों को लाभ का मौका मिलेगा

मीन राशि वालों को लाभ का मौका मिलेगा

आज मीन राशि के सितारे बताते हें कि आपको आज लाभ का मौका मिलेगा। आप अपने शौक को पूरा करने के लिए आज धन और समय दोनों ही निकालेंगे। कार्यक्षेत्र में आज एक से अधिक साधनों से कमाई होगी। आपकी संपर्क का दायरा भी आज बढेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आज आपका मान सम्मान बढेगा। विपरीतलिंगी सहयोगियों और सहकर्मियों से आज आपको सहयोग मिलेगा। पिता और घर के बड़ों का मार्गदर्शन आपके लिए आज लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए और शनि स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *