पांच मई को शुरू हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट…

raipur@khabarwala.news

इस साल मई के महीने में जहा पर गर्मी होनी चाहिए थी वहां पर ठण्ड बढ़ रही है। बारिश हो रही है इससे लोग बीमार हो रहे है। कही पर वायरल हो रहा है तो कही पर सर्दी से जुकान की परेशानी बढ़ रही है बारिश की वजह से लोगो को गर्मी से राहत मिली है

मानसून की तरफ मई के महीने में भी बारिश का सिलसिला जारी है पिछले 24 घंटो में गुडगाँव में 23.5 एमएम बारिश हुई है जिससे तापमान में गिरावट आ गई है हालाँकि सुबह के समय कोहरा होने के बाद दिनभर धुप खिली रही है

रात के समय तापमान में कमी दर्ज की गई है पांच मई के दौरान एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण गुडगाँव और आसपास के जिलों में मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है

बार बार एक्टिव हो रहे है पश्चिमी विक्षोभ

हरियाणा में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्विधालय के विभाग अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के मुताबिक अरब सागर से आने वाली नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में 27 अप्रैल से 4 मई के दौरान बारिश का दौर रहा है और इसकी वजह से तापमान में दस डिग्री तक की कमी आती है बार बार पश्चिमी विक्षोभ का बनना ग्लोबल वार्मिंग का असर हो सकता है

मौसम में बदलाव रहेंगे जारी

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सात मई तक मौसम में बदलाव होने जारी रहेंगे पांच मई से रात के समय से पश्चिमी विक्षोभ के कारण छह से सात मई के दौरान तेज हवाओ के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है इसके बाद आठ मई के दौरान मौसम शुष्क रह सकता है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है

उत्तराखंड में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड राज्य में पांच जिलों , उत्तरकाशी, चमोली, बघेवश्वर , पिथौरागढ़ , रुद्रप्रयाग में पांच से छह मई के दौरान बारिश होने की संभावना है हल्की बारिश हो सकती है वही पर 3500 मीटर से अधिक उचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी हो सकती है

बिहार में येलो अलर्ट

एक चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र दक्षिण छतीशगढ के आसपास बन रहा है जिसके प्रभाव से मधेपुरा, पूर्णिया, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर , खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी , किशनगंज, अररिया जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है यहाँ पर तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *