raipur@khabarwala.news
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 जनवरी 2023/ गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर शुष्क दिवस घोषित घोषित किया गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी ने आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर जिले की समस्त विदेशी मदिरा दुकान एफ. एल. 1 (घघ) को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए है। कलेक्टर ने संबंधित वृत्त आबकारी उपनिरीक्षकों को यह सुनिश्चित करने कहा है कि उनके प्रभार क्षेत्र में गणतंत्र दिवस गुरूवार को और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस सोमवार को न तो मदिरा का विक्रय होने पाए और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार ही हो। इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।

