मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मालीघोरी में कोदो अन्न से तौला गया…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 19 सितंबर 2022 : मुख्यमंत्री ने छोटी कद काठी के 26 वर्षीय गणेश को साथ लेकर पदयात्रा की। भेंट-मुलाकात स्थल पर गणेश जी को साथ में बिठाया। गणेश छोटी हाइट के हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भरदा से हैं।

26 साल के हैं। खुद छोटे हैं पर दुल्हन 6 फ़ीट की चाहिए।

आप लोग भी लड़की खोजने में मदद कीजिये।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को मालीघोरी में कोदो अन्न से तौला गया।

कोदो छत्तीसगढ़ में फ़ूड हैबिट में शामिल रहा है। इसके औषधीय गुणों की वजह से इसकी डिमांड बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नीतियों से छत्तीसगढ़ के कोदो का बड़ा बाजार प्रदेश के बाहर भी बन गया है।

 

कका हे तो भरोसा हे

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जैसे समर्थन मूल्य बढ़ेगा तो, आपकी राशि भी बढ़ जाएगी।

भीड़ से आवाज आई, आप रहु दाऊ जी तो धान के मूल्य 3100 हो जहि।

मुख्यमंत्री ने कहा, अरे वाह।

फिर आवाज आई,

कका हे तो भरोसा हे

मुख्यमंत्री ने कहा, बिल्कुल आप सबके जीवन में समृद्धि आही

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बालोद जिले में भेंट-मुलाकात का दूसरा दिन है। कल सभी से मिले, आपसे जो जानकारी मिली, आपके सरोकारों से अवगत कराया। विकास के कार्य तेजी से होते रहेंगे।

इस साल फसल अच्छी हुई।

आज आपके पितर आये होंगे।

क्या आप लोगों ने मेरे लिए भी बड़ा लाया है। अपने पितरों के पुण्य स्मरण का अद्भुत दिन है। फिर देवी आएंगी।

इन सबके बीच आप लोगों के बीच आया हूँ।

आप लोगों के सरोकारों से परिचित होने दुख बांटने।

हमने कर्जमाफी की। न्याय योजना लाई। कोरोना के कठिन समय में भी आपके लिए लाई योजनाएं जारी रही।

मैंने कहा कि हम रास्ता निकालेंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में

4 किश्त में पैसे दिए और ऐसे समय में दिए जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

खैरागढ़ सोसायटी की एक घटना उन्होंने बताई कि एक युवक ने कहा कि एकमुश्त पैसा दीजिये दाऊ जी।

मैंने कहा, आप चारों किश्त आखिर में निकाल लीजिए।

वो मुस्कुराने लगा।

मैंने कहा कि आपके जरूरतों के मुताबिक समय-समय पर किश्त की राशि दिया गया है।

तीजा के पहले, ताकि बेटी अपने लिए खरीदी कर सके।

दीवाली के समय ताकि त्योहार बढ़िया हो जाये।

मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार के साथ नन्हीं आराध्या को दिया जन्मदिन का उपहार

अपने जन्मदिन पर तैयार होकर आराध्या मुख्यमंत्री से मिलने कुकुरदेव मन्दिर पहुंची।

तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नन्ही बिटिया आराध्या चंदेल का आज जन्मदिन है ।

मुख्यमंत्री ने बर्थडे गर्ल नन्ही आराध्या को खूब दुलारा और जन्मदिन पर उसे गिफ्ट भी दिया। मुख्यमंत्री ने आराध्या को खूब आशीर्वाद देते हुए, अच्छे से मन लगा कर पढाई करने की सीख दी।

भेंट-मुलाकात में वैभव ने मुख्यमंत्री से कहा- कका जय जोहार।

आप पहिली पाटन के कका रहेंव, अब पूरा प्रदेश के कका हो गेव।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उहाँ के मन बर तो मैं भैया हंव।

तुम्ही मन मोला कका बनाए।

वैभव ने कहा कि न्याय योजना के किश्त ले बिहाव करहुं ।

मुख्यमंत्री ने कहा, तब गणेश बर भी लड़की खोज देबेमुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक से  मिल रही अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं

 

भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाट बाजार क्लिनिक के लाभ के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि

शुक्रवार को मोबाइल वैन आती है

बढ़िया इलाज हो रहा है। दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध हो रही है। अब सामान्य उपचार के लिए अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होती। मोहल्ले में ही निर्धारित दिवस को मोबाइल वैन पहुंच जाती है।।

स्वामी आत्मानंद स्कूल में वे सभी सुविधाएं जो एक अच्छे स्कूल में होनी चाहिए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मनानंद स्कूल के बच्चों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी में पूछूंगा, आप अंग्रेजी में जवाब देना।

मुख्यमंत्री ने पार्थ से पूछा कि क्या सुविधा मिली।

पार्थ ने कहा कि सारी सुविधाएं, जो अच्छे स्कूल में मिलती है।

प्रतिभा का लाभ प्रदेश हित में होगा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को डॉ. प्रशांत ने बताया कि सिकलिंग पर शोध कर रहा हूँ।

प्रदेश स्तर पर सुविधा मिले तो बढ़िया होगा।

अमेरिका के लोग मुझे बुला रहे हैं लेकिन अपने प्रदेश के लिए काम करना चाहता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसे उच्च अधिकारी बात करेंगे। आपकी प्रतिभा का लाभ प्रदेश हित में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *