रायपुर राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दंतेवाड़ा में दस्तक, तीन दिनों में पहुंचने की संभावना

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों का भीषण गर्मी और उमस के बीच चल रहा लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 22 जून को मानसून ने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले दंतेवाड़ा जिले में प्रवेश कर लिया है। मानसून की इस पहली दस्तक (Chhattisgarh Weather Today)के साथ ही बस्तर के आदिवासी अंचल में मौसम सुहाना हो गया है और किसानों के चेहरों पर भी खुशी की लहर दौड़ गई है।इस वर्ष मानसून का इंतजार सामान्य से थोड़ा लंबा रहा है, जिसके कारण जून के महीने में भी लोगों को तीखी धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब मानसून के आगमन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि 22 जून मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) 19°N/60°E, 19°N/65°E, 18.8°N/70°E के साथ अलीबाग, पुणे, निजामाबाद, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, बलांगीर, सुंदरगढ़, चतरा, गया, मुजफ्फरपुर और 28.3°N/83°E से होकर गुजर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *