जरहाभाठा के रानी फैंसी स्टोर में भीषण आग

बिलासपुर/ मंदिर चौक जरहाभाठा के पास व्यस्ततम इलाके में स्थित रानी फैंसी स्टोर में भीषण आग लग गई , जिसके बाद उस क्षेत्र मे अफरा तफरी का माहौल बन गया दुकान के अंदर से आग की ऊंची ऊंची लपटे उठ रही थी जिसे देखकर आसपास के लोग भयभीत हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और बहुत कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया आग लगने के कारण का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

दुकान के संचालक विजय राजगीर के अनुसार दुकान के अंदर लाखों का सामान रखा हुआ था आगजनी की घटना में उन्हें बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *