जिला स्तरीय जेईई मेंस प्री-टेस्ट परीक्षा संपन्न…

raipur@khabarwala.news

बलरामपुर, 06 जनवरी 2025: कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले के 12वीं में अध्यनरत विद्यार्थियों हेतु जेईई मेंस परीक्षा का पंजीयन कराया गया था। उन विद्यार्थियों के पंजीयन उपरांत विद्यालय स्तर पर तैयारी कराकर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय जेईई मेंस प्री-टेस्ट परीक्षा का आयोजन 04 जनवरी 2025 दिन शनिवार को प्रातः 11ः00 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस हिंदी मध्यम) बलरामपुर में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डी. एन. मिश्रा एवं सहायक संचालक श्रीमती आशा रानी टोप्पो के द्वारा संपन्न कराया गया। इस परीक्षा में बलरामपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री रणवीर साय के द्वारा निरीक्षण के दौरान जेईई मेंस परीक्षा क्रैक करने हेतु कई टिप्स दिए गए। इस परीक्षा को संपन्न कराने में प्राचार्य श्री चंद्रशेखर गुप्ता, जिला ग्रंथपाल श्री राजकुमार शर्मा, वीक्षक के रूप में श्री राजेश मिश्रा, श्री सुवीर कुमार रवि, विनोद कुमार कुर्रे, संदीप वर्मा एवं विद्यालय कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *