राशिफल 11 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.news

मेष करियर राशिफल : आपकी तरक्‍की के योग हैं

मेष राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है और आपकी तरक्‍की के योग हैं। आपके धन में वृद्धि होगी और आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम के वक्‍त कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात का समय परिवार के लेागों के साथ आनंद में बीतेगा और आपकी तरक्‍की होगी। धन में वृद्धि होगी।

वृष करियर राशिफल : दिन खुशहाली और तरक्‍की से भरा होगा

वृष करियर राशिफल : दिन खुशहाली और तरक्‍की से भरा होगा

वृष राशि के लोगों का दिन खुशहाली और तरक्‍की से भरा होगा। आपके लिए दिन संतोष और शांति का है और आपके सभी राजनीतिक प्रयास सफल होंगे और आपको करियर के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। आपके लिए पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन करियर राशिफल : आपको खुशी होगी

मिथुन करियर राशिफल : आपको खुशी होगी

मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्‍त होगी और आपको आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी और आपकी तरक्‍की होने से मन में प्रसन्‍नता बनी रहेगी।

कर्क करियर राशिफल : उत्तम संपत्ति के संकेत मिल रहे हैं

कर्क करियर राशिफल : उत्तम संपत्ति के संकेत मिल रहे हैं

कर्क राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको उत्तम संपत्ति के संकेत मिल रहे हैं। करियर के क्षेत्र में प्रगति होगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद और लाभदायक रहेगी। शाम के समय आपको लाभ होगा और आपकी तरक्‍की के योग बनने से मन में प्रसन्‍नता होगी। आपको प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह करियर राशिफल : आमदनी के नए स्रोत बनेंगे

सिंह करियर राशिफल : आमदनी के नए स्रोत बनेंगे

सिंह राशि के लोगों के लिए ग्रहों की शुभ स्थिति बन रही है और आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी और आपको मनचाहा लाभ होगा। अधिक भागदौड़ होने की वजह से आपको थकान का अनुभव होगा और कहीं किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या करियर राशिफल : तरक्‍की होने से मन प्रसन्‍न होगा

कन्या करियर राशिफल : तरक्‍की होने से मन प्रसन्‍न होगा

कन्या राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपकी तरक्‍की होने से मन प्रसन्‍न होगा और आपको रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा।

तुला करियर राशिफल : दिन सफलता से भरा होगा

तुला करियर राशिफल : दिन सफलता से भरा होगा

तुला राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा और आपके परिवार के लेागों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने से आपके सुख में वृद्धि होगी और आपके धन का लाभ होगा। विरोधियों का पराभव होगा। आपको कहीं पास और दूर की यात्रा पर जाने से सुख की प्राप्ति होगी और आपकी तरक्‍की होगी।

वृश्चिक करियर राशिफल : आपके धन में वृद्धि होगी

वृश्चिक करियर राशिफल : आपके धन में वृद्धि होगी

वृश्चिक राशि के लोगों के धन में वृद्धि होगी और कारोबारियों को किस्‍मत का साथ मिलेगा। आपको आज किसी बीमारी की वजह से काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने के बाद ही कोई फैसला करें। इन सब चीजों में आपका काफी धन व्‍यय होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में आपको जबर्दस्‍त मुनाफा हासिल होगा।

धनु करियर राशिफल : आपके धन में वृद्धि होगी

धनु करियर राशिफल : आपके धन में वृद्धि होगी

धनु राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। आपको ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात आपके लिए शुभ योग बन रहे हैं और आपको सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और तरक्‍की होगी।

मकर करियर राशिफल : किसी झगड़े विवाद में न पड़ें

मकर करियर राशिफल : किसी झगड़े विवाद में न पड़ें

मकर राशि के लेागों के लिए लाभ का दिन है और आपकी आर्थिक मामलों में तरक्‍की होगी। जीवन के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर और सहयोग भी प्राप्‍त होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। शाम के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा और आपको हर कार्य में माता-पिता का सहयोग प्राप्‍त होगा।

कुंभ करियर राशिफल : विवाद से बचें

कुंभ करियर राशिफल : विवाद से बचें

कुंभ राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ का दिन है और आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। आपको निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।

मीन करियर राशिफल : आज लेन-देन न करें

मीन करियर राशिफल : आज लेन-देन न करें

मीन राशि के लेागों को करियर में मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। घर में या फिर रिश्‍तेदारी में आज लेन-देन न करें। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। आपकी कोई मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती हैं और आपका नुकसान हो सकता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *