अक्षय तृतीया 10 मई: सोना चांदी नहीं खरीद पा रहे तो अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 5 चीजें, बढ़ेगी धन संपत्ति और मिलेगा महापुण्य…

raipur@khabarwala.news

अक्षय तृतीया 10 मई दिन शुक्रवार को है और इस तिथि को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। मान्यता है कि इस दिन बिना देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। अक्षय तृतीया के दिन मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, नया बिजनस शुरू करना आदि कार्य आरम्भ करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन 5 चीजें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, इन 5 चीजों के खरीदने से धन संपत्ति में इजाफा होता है और परिवार के सदस्यों की उन्नति भी होगी। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन किन 5 चीजों को खरीदना चाहिए

रूई

अक्षय तृतीया के दिन रूई खरीदने का विशेष महत्व है। अगर आप कोई महंगी चीज नहीं खरीद पा रहे हैं तो इस दिन रूई खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन रूई खरीदने से जीवन में शांति बनी रहती है और धन धान्य में अच्छी वृद्धि होगी।

सेंधा नमक

अक्षय तृतीया के दिन सेंधा नमक खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। सेंधा नमक का संबंध भौतिक सुख सुविधा के स्वामी शुक्र और माता व मानसिक शांति के कारक ग्रह चंद्रदेव से माना जाता है। इस दिन सेंधा नमक खरीदने से धन संपत्ति में इजाफा होता है। लेकिन इस दिन सेंधा नमक का सेवन भूलकर भी ना करें।

घड़ा खरीदना

अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी की महत्ता सोना खरीदने के बराबर माना जाता है। अगर आप सोना चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो मिट्टी का पात्र जैसे घड़ा, दीपक आदि चीजों को इस दिन घर लाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपकी संपत्ति में इजाफा होता है और घर के सदस्यों की भी अच्छी उन्नति होती है।

जौं या पीली सरसों

अक्षय तृतीया के दिन जौं या पीली सरसों खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस शुभ दिन पर जौं या पीली सरसों खरीदना सोना चांदी खरीदने के बराबर माना जाता है। अक्षय तृतीया पर जौं या पीली सरसों को घर पर लाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

बर्तन या कौड़ी खरीदना

अक्षय तृतीया के दिन बर्तन या कौड़ी खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन तांबे या पीतल के बर्तन खरीद कर घर ला सकते हैं, ऐसा करने से धन धान्य में वृद्धि होती हैं। वहीं कौड़ी माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं और इस दिन कौड़ी खरीदकर माता लक्ष्मी के चरणों में रख देने से धन से संबंधित समस्या नहीं होती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *