raipur@khabarwala.news
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बुधवार को प्रदेश में सबसे कयदा तापमान रायपुर जिले के तिल्दा में रिकॉर्ड किया गया। यहां तापमान 42.6 डिग्री रहा। प्रदेश के 4 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार को राजनांदगांव में 41.3 डिग्री, दंतेवाड़ा में 40.6 डिग्री, रायपुर में 40.5, बालोद में 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 6 और 7 अप्रैल को कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

