सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक नियुक्त…

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 04 अप्रैल 2024।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री शशि रंजन को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रेक्षक का मोबाईल नंबर 7647044640 है। भारतीय रक्षा लेखा सेवा के अधिकारी श्री प्रवीण रंजन को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक का मोबाईल नंबर 7647042593 है। इसी तरह भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार को पुलिस पे्रक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रेक्षक का मोबाईल नंबर 7647042836 है। सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन से सुबह 9 बजे से 10 बजे तक तथा व्यय प्रेक्षक श्री प्रवीण रंजन एवं पुलिस पे्रक्षक श्री योगेन्द्र कुमार से सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नवीन विश्राम गृह में सामान्य नागरिक निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं शिकायत के समाधान के लिए मुलाकात कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *