बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी…

raipur@khabarwala.news

राजनांदगांव 09 अक्टूबर 2023कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के तहत शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के बिना अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान करने पर प्रतिबंध लगाया है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना किसी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे तथा अपने निर्धारित मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे। निर्वाचन कार्य में उनकी आवश्यकता पडऩे पर अल्प सूचना पर उन्हें उपस्थित होना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *