राशिफल 6 जून 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष – पॉजिटिव- दिन हंसी-खुशी बीतेगा। इस राशि के युवाओं को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने की संभावना है। भूमि संबंधी किसी गतिविधि में निवेश करने की योजना है, तो आज का दिन अनुकूल है। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

नेगेटिव- किसी से भी सोच-समझकर ही कोई वादा करें वरना आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ले लेने से अत्यधिक थकान और परेशानी महसूस करेंगे। पड़ोसियों अथवा संबंधियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहे।

व्यवसाय- इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। स्टाफ के किसी सदस्य की लापरवाही की वजह से कोई नुकसान होने की भी आशंका है। इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना उचित रहेगा। ऑफिस में कोई टारगेट पूरा होने से राहत मिलेगी।

लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने में मधुर समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

स्वास्थ्य- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाकर रखने की जरूरत है। योगा, मेडिटेशन इसका उचित हल है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- आज मन मुताबिक तरीके से दिनचर्या व्यतीत होती जाएगी। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद दूर होगा और संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महिलाएं अपने व्यक्तित्व को लेकर ज्यादा सजग रहेंगी। सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।

नेगेटिव- मकान या दुकान रखरखाव जैसे कार्यों पर खर्चा अधिक हो सकता है, जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा जाएगा। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें, वरना किसी प्रिय मित्र की परेशानी की वजह से आप भी डिस्टर्ब हो सकते हैं।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कमीशन पर काम करने वाले लोगों के लिए समय कुछ परेशानी वाला है। नौकरी में नई जिम्मेदारिया मिलेंगी, जिसका निर्वहन करने में आपको परेशानी महसूस होगी।

लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी और खुशनुमा पुरानी यादें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव व शरीर में दर्द आदि की समस्या रहेगी। व्यायाम अवश्य करें। गैस और एसिडिटी जैसे पदार्थों का सेवन न करें।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। आप अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या को हल करने में भी कामयाब रहेंगे। खर्चों के साथ-साथ आय के साधन भी बने रहेंगे। इसलिए ज्यादा समस्या नहीं रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए कोई रिश्ता आएगा।

नेगेटिव- कोई भी खास निर्णय लेने से पहले उचित सोच विचार अवश्य करें, साथ ही पर्सनल लाइफ में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें। क्योंकि इस वजह से धन तथा मान-सम्मान दोनों की हानि हो सकती है। विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपने पढ़ाई को लेकर मन उचट सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस संबंधी कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी की जरूरत है। टैक्स, लोन आदि से संबंधित पेपर्स कंप्लीट रखें। सरकारी नौकरी वालों को मन मुताबिक कोई जिम्मेदारी मिलेगी। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी, लाइफ पार्टनर के साथ चल रही अनबन भी दूर होगी। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ नाकामी मिल सकती है।

स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रहेगी। तुरंत इलाज ले तथा अपना पूरा ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

 

कर्क – पॉजिटिव- परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे और सफलता भी मिलेगी। अपने किसी व्यक्तिगत कार्य को लेकर चल रही मेहनत के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। घर को सवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी की गलत सलाह आप को भ्रमित कर सकती है। और आपका ध्यान अपने लक्ष्य से भटक भी सकता है। बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहे। साथ ही सामाजिक गतिविधियों के प्रति भी जागरूक रहें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत व्यस्तता रहेगी, हालांकि आपको मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में फायदा मिलेगा। नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं।

लव- दांपत्य जीवन सुमधुर रहेगा। पति-पत्नी आपसी सहयोग से घर की समस्याओं को सुलझाने में सक्षम रहेंगे।

स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। मेडिटेशन में कुछ समय व्यतीत करना तथा उत्तम साहित्य पढ़ना आपको ऊर्जावान रखेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

 

सिंह – पॉजिटिव- आज आपको व्यक्तिगत संबंधी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। परंतु कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले किसी शुभचिंतक से सलाह लेना आपको सहायता करेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी आस्था रहेगी। जिससे मानसिक सुकून रहेगा।

नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई डील करते समय बड़े नुकसान होने की स्थिति बन रही है। घर के बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाकर रखें। तथा उनकी सलाह और मार्गदर्शन का अनुसरण भी करें।

व्यवसाय- कारोबार से जुड़ा बड़ा फैसला लेने में असमंजस की स्थिति महसूस होगी। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा। अधिकारियों से नौकरीपेशा लोगों के संबंध बिगड़ सकते हैं।

लव- जीवनसाथी का सहयोग और सलाह आपको किसी निर्णय तक पहुंचने में सहायता करेगा। युवा प्रेम संबंधों की वजह से अपने भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करें।

स्वास्थ्य- कामकाज के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। कुछ समय एकांत और प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करना सुकून देगा।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

 

कन्या – पॉजिटिव- दिन का अधिकतम समय सामाजिक तथा समिति संबंधी कार्यों में ही व्यतीत हो जाएगा। आपकी किसी उचित कार्य शैली की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक संबंधी समारोह में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।

नेगेटिव- कुछ मान-हानि होने जैसी स्थिति बन रही है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा बिना किसी बात को समझे अपना निर्णय ना दें। इस समय बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। रखरखाव संबंधी कार्यों को लेकर उम्मीद से ज्यादा खर्च हो सकता है।

व्यवसाय- बिजनेस में अपनी मेहनत के अनुरूप ही उचित परिणाम भी हासिल होंगे। परिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके कार्यक्षेत्र में और अधिक विकास देगा। किसी तरह के गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय चुनौती वाला रहेगा।

लव- परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को परिजनों की स्वीकृति मिलने से मन खुश रहेगा।

स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। अत्यधिक तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता तथा पाचन प्रणाली पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

 

तुला – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा और किसी अटके हुए काम में भी गति आएगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्म बल बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी।

नेगेटिव- कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहे तथा ज्ञानवर्धक जानकारियां हासिल करें।

व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने आसपास के व्यवसायियों के बीच आपका वर्चस्व रहेगा। कारोबार के सिलसिले में कोई यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। ऑफिस में आप अपने उचित कार्य प्रणाली से दूसरों के समक्ष सराहना का पात्र बनेंगे।

लव- स्वजनों के साथ कुछ समय बिताना घर के वातावरण में सकारात्मकता बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन अथवा खराश जैसी स्थिति में रह सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

 

वृश्चिक – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही कोई अच्छी खबर मिलेगी जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे, जिससे मन मुताबिक परिणाम हासिल होंगे। घर में सुख-सुविधा संबंधी किसी महंगी वस्तुओं की खरीदारी संभव है।

नेगेटिव- इस समय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। अनजान लोगों के साथ मेल जोल ना बढ़ाएं और अनावश्यक तर्क वितर्क से बचे। फिजूल की दिखावे बाजी से परहेज करें क्योंकि इसमें समय और पैसा बर्बाद होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।

व्यवसाय- चुनौतियां रहेगी लेकिन टीमवर्क या सामूहिक कामों के जरिए सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे।किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय पारिवारिक सदस्यों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लव- घर में खुशहाली रहेगी तथा मेहमानों का आगमन भी सुखद लगेगा। प्रेम संबंध परवान चढेगे।

स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती हैं। सचेत रहे तथा इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

 

धनु – पॉजिटिव- आज कोई सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। जिससे अपने व्यक्तिगत कार्यों में उचित रूप से ध्यान दे पाएंगे। कुछ समय अन्य विषयों पर भी ज्ञान हासिल होगी। अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने की योजना है तो आज उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है।

नेगेटिव- किसी भी परेशानी में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर ले। ससुराल पक्ष के साथ चल रही गलतफहमियों का दूर करने का अनुकूल समय है। परंतु आय के मुकाबले खर्च अधिक रहने से मन कुछ दिन भी रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेगी, लेकिन मनचाहे नतीजे पाने के लिए इंतजार करना होगा। इस समय किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, आपको कोई उत्तम आर्डर मिल सकता है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी।

लव- पति-पत्नी के संबंधों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित रहेंगे।

स्वास्थ्य- सेहत को लेकर सावधान रहे। किसी भी रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि लेना आपको नुकसान दे सकता है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

 

मकर – पॉजिटिव- कोई मन मुताबिक कार्य बन जाने से आप अपने आपको पुनः ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का भी मार्गदर्शन बना रहेगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है।

नेगेटिव- अपनी सामर्थ्य से ज्यादा खर्च करना आपको परेशानी में डाल देगा। लापरवाही ना करें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर ले। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा कोई भी आज के काम को कल पर ना टालें। अत्यधिक व्यस्तता तो बनी रहेगी, लेकिन मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी सामंजस्य में कुछ कमी रह सकती है।

लव- प्रियजनों के साथ बेवजह के बाद विवादों में ना पड़े। प्रेम प्रसंगों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। छोटी सी गलतफहमी की वजह से अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

 

कुंभ – पॉजिटिव- दिनचर्या कुछ मिलेजुले प्रभाव वाली रहेगी। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। हालांकि सहयोगियों की भी मदद आपको कामयाबी देगी। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य रखें, इससे संपर्क भी बनेंगे।

नेगेटिव- रूपए-पैसे के मामले को लेकर किसी संबंधी के साथ तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। परंतु इस समय धैर्य और संयम रखना जरूरी है। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि की वजह से चिंता रहेगी। परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल निकल आएगा।

व्यवसाय- बिजनेस से संबंधित अपनी फाइलें व डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। कोई उनका दुरुपयोग कर सकता है। हालांकि कारोबार में अपेक्षित सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा जो कि फायदेमंद साबित होगा।

लव- दांपत्य जीवन में संबंधों के प्रति ईमानदार रहे और दिल से अपने फर्ज निभाएं। विपरीत लिंगी मित्रों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत और थकान की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित आराम भी ले।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

 

मीन – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य पर फोकस रहे, तो सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अपनी छुपी प्रतिभाओं को समझें और उनको सही दिशा में लगाएं। भाइयों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श भी होगा।

नेगेटिव- राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ चुनौतियां और जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती है। कई बार किसी मुद्दे पर ज्यादा सोच विचार करने की वजह से उपलब्धियां हाथ से निकल भी जाती हैं। आसपास की यात्रा को अभी टालना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी तथा आप अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन आप बखूबी करेंगे। किसी भी तरह की गैर कानूनी कार्यों में रुचि ना लें क्योंकि मानहानि के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों का उच्च अधिकारियों से किसी बात पर उलझन पछतावा दे सकता है।

लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित बनाए रखने के लिए परिवार जनों के साथ कुछ विचार-विमर्श होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रहेगी। व्यायाम और योग पर ध्यान देना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *