राशिफल 5 मई 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि: आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को मिल सकती है राहत

मेष राशि: आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को मिल सकती है राहत

Aries Horoscope Todayमेष राशि वालों के लिए आज 5 मई का दिन सुखद रहेगा। आज पारिवारिक वातावरण शांत और सौहार्दपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। संतान की प्रगति देखकर मन में प्रसन्नता होगी। आज आपको अचानक कोई काम करना पड़ सकता है जिससे दिनचर्या में बदलाव करना पड़ सकता है। अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे थे तो आज आपको इससे राहत मिल सकती है। व्यापार में आज किसी परिचित के माध्यम से लाभ होता दिखाई दे रहा है। शाम का समय आप घर के सभी कामों को पूरा करने में बिताएंगे। परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

 

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

 

वृषभ राशि: भाई-बहनों के सहयोग से काम पूरे होंगे

वृषभ राशि: भाई-बहनों के सहयोग से काम पूरे होंगे

 

Taurus Horoscope Today वृषभ राशि वालों की ग्रह दशा आज शुभ है। भाई-बहनों के सहयोग से धीरे-धीरे सारे काम पूरे होंगे। मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन कोई इसमें विघ्न भी आ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम करते समय आज आपको संभलकर रहना होगा, नहीं तो शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। शाम को अचानक कोई लाभकारी समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप घर के लिए जरूरी चीजों की खरीद करेंगे, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा। धार्मिक कार्यों में भी आज रुचि बढ़ती नजर आएगी और आप कोई पूजा घर पर आयोजित कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

 

मिथुन राशि: आपके व्यवसाय में तेजी रहेगी

मिथुन राशि: आपके व्यवसाय में तेजी रहेगी

Gemini Horoscope Today मिथुन राशि के लोगों को आज अपने आसपास के लोगों से संभलकर रहना चाहिए। दफ्तर में आपकी अप्रत्याशित तरक्की को देखकर सब हैरान होंगे और आपके शत्रु भी बढ़ेंगे। आज आप अपने मनोरंजन पर बजट से बाहर जाकर खर्च कर सकते हैं और इस कारण परिजन परेशान रहेंगे। व्यवसाय में नए सौदे हो सकते हैं और आपको भविष्य में इसका लाभ देखने को मिलेगा। आपके व्यवसाय में तेजी रहेगी। परिवार के बीच संतुलन देखने को मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आध्यात्मिक पक्ष और परोपकार की भावना प्रबल रहेगी। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

 

कर्क राशि: आर्थिक परेशानी खत्म होगी

कर्क राशि: आर्थिक परेशानी खत्म होगी

Cancer Horoscope Today कर्क राशि वालों का दिन अच्छा प्रतीत हो रहा है। आज यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आप अपने भाइयों की मदद के लिए आगे आएंगे। यदि आपने कहीं निवेश करने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रही आर्थिक परेशानी खत्म होगी और उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। काम और घर के बीच तालमेल बैठाने में असफल हो सकते हैं। एक काम करने के चक्कर में आज आप कोई दूसरा काम बिगड़ने के डर से परेशान रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

 

6

6

सिंह राशि: जीवनसाथी से भविष्य की बातों पर चर्चा करेंगे

सिंह राशि: जीवनसाथी से भविष्य की बातों पर चर्चा करेंगे

Leo Horoscope Today सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी प्रतिकूल परिणाम देने वाला हो सकता है। आज आपके व्यापार में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें और आंख और कान दोनों खोलकर काम करें। अगर आज आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से भविष्य की बातों पर चर्चा करेंगे। अगर आप अपनी नौकरी और व्यापार में सुधार चाहते हैं तो आपको अपना आलस्य और आराम छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा। परिवार में प्रेम और उत्साह रहेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। आज शाम का समय आप किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत करेंगे।

 

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पिता से आशीर्वाद लें, सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

 

कन्या राशि: आपके मन में उत्साह रहेगा

कन्या राशि: आपके मन में उत्साह रहेगा

Virgo Horoscope Today कन्या राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज सरकारी क्षेत्र में आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भविष्य में लाभ पाने के लिए कोई भी शॉर्टकट न आजमाएं। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आपके मन में उत्साह रहेगा। शाम के समय परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, ऐसे में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ अनुरोध कर सकते हैं, जिसे आप पूरा करेंगे। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, चंद्रमा को दूध से अर्घ्य दें।

 

तुला राशि: फिजूलखर्ची से भी बचना होगा

तुला राशि: फिजूलखर्ची से भी बचना होगा

Libra Horoscope Today: तुला राशि के लोगों का दिन आज कुछ व्यस्तता वाला हो सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय के संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है जो भविष्य में आपको लाभ दिलाएगी। परिवार में आज एक साथ कई काम निपटाने से थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपको फिजूलखर्ची से भी बचना होगा और संतुलन बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी आज आपको परेशान करने के लिए आगे आएंगे, लेकिन आप अपने साहस और सूझबूझ से सभी को परास्त कर देंगे। विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। प्रेम जीवन में शांति का अनुभव करेंगे।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

 

वृश्चिक राशि: पुराने झगड़ों से मुक्ति मिलेगी

वृश्चिक राशि: पुराने झगड़ों से मुक्ति मिलेगी

Scorpio Horoscope Today: वृश्चिक राशि वालों के सितारे आज साथ दे रहे हैं। यदि आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है, लेकिन आपके पिता के स्वास्थ्य में आज गिरावट आ सकती है, ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से पुराने झगड़ों से मुक्ति मिलेगी। निराशाजनक विचारों को आज मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

 

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

 

धनु राशि: सोच-समझकर दें किसी को पैसा

धनु राशि: सोच-समझकर दें किसी को पैसा

Sagittarius Horoscope Today:धनु राशि वालों के हाथ आज कोई बड़ी सफलता लग सकती है। आज आपको नए संपर्कों से लाभ मिलेगा या आपके व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है, इसलिए आज का दिन आपको भरपूर मुनाफ़ा देगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके सहकर्मी आपकी सलाह से काम करते नजर आएंगे, जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। यदि ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे कर्ज मांगता है तो सोच-समझकर दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना कम है। गृहस्थ जीवन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। संध्या के समय शुभ अवसरों पर जाने का मौका मिलेगा। भाइयों के साथ प्यार से पेश आएं। संतान के विवाह का प्रस्ताव आज आ सकता है।

 

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन-मिसरी का भोग लगाएं।

 

मकर राशि: लेन-देन के व्यवसाय में लाभ होगा

मकर राशि: लेन-देन के व्यवसाय में लाभ होगा

Capricorn Horoscope Today:मकर राशि के लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक संपत्ति मिलने के योग हैं, यदि आपने अपने व्यवसाय में किसी को पैसा उधार दिया है, तो उसे वापस पाने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको मातृ पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। लेन-देन के व्यवसाय में लाभ होगा। अगर आप किसी बैंक या संस्थान से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। शाम के समय धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

 

कुंभ राशि: अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी

कुंभ राशि: अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी

Aquarius Horoscope Today:कुंभ राशि के लोगों को आज करियर के संबंध में अहम जानकारी मिल सकती है। आज आपको अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बनाने का अवसर मिलेगा। सरकारी अधिकारियों के सहयोग से आज पूरे दिन आपको लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी बौद्धिक और तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी, लेकिन यदि आप दूसरे लोगों की भी सुनते हैं तो भविष्य में लाभ होगा। घरेलू जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। जीवनसाथी आज आपसे कुछ नाराज़ हो सकता है, उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी और आज कुछ धार्मिक स्थलों पर जाने की योजना भी बनाएंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

 

मीन राशि: सहयोगियों से सावधान रहें

मीन राशि: सहयोगियों से सावधान रहें

Pisces Horoscope Today: मीन राशि के लोगों का दिन अच्छा बीतेगा। आज का दिन आपकी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा और लाभदायक स्थितियां बनेंगी। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और भविष्य की रणनीति पर काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु सहयोगियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपका काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। घर के बुजुर्ग सदस्यों से आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनकी बात धैर्य से सुनें और उन्हें खुश रखें। लंबे समय से अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से सम्मान प्राप्त होता हुआ दिखाई दे रहा है।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *