कलेक्टर से एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय ने की सौजन्य भेंट…

raipur@khabarwala.news

महासमुंद 3 मार्च 2023 : कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर से आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में मध्यप्रदेश के राजगढ़ की एथलीट और पर्वतारोही सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सुश्री मालवीय को महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की जा रही उनकी साइकिल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और उनके प्रयास की सराहना की। उन्हांने कहा कि मध्य प्रदेश की सुश्री आशा मालवीय बहुत ही अच्छे कार्यां के लिए इतनी शानदार यात्रा कर रही हैं, वास्तव में ऐसी साइकिल यात्रा बहुत सारी लड़कियों को लड़की होने के विभिन्न प्रकार के सामाजिक दबावों से बाहर आने और अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश कुमार वर्मा मौजूद थे।

सुश्री मालवीय ने बताया कि वे मध्यप्रदेश की राजगढ़ के खिलचीपुर तहसील के छोटे से गांव नाटाराम की रहने वाली एक साधारण परिवार से हैं। आशा बताती हैं कि उनकी लगन और मेहनत देख पढ़ाई के लिए उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ-साथ हर तरह की मदद लोगों ने की। वे ग्रेजुएशन कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वे सम्पूर्ण भारत साइकिल यात्रा सोलो साइकिलिस्ट के रूप में कर रही हैं। इस यात्रा का उद्देश्य महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण है। वह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 1 नवंबर 2022 को यात्रा प्रारम्भ की है। इसका समापन देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त को करेंगी। वे भारत के 28 राज्यों में अब तक 25 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगी। अभी तक उन्होंने 9 राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में 9705 किलोमीटर दूरी तय कर चुकी हैं। छत्तीसगढ़ 10 वां राज्य है। इसके उपरांत वे ओड़िशा प्रांत की यात्रा करेंगी।

प्रतिदिन वे 100 से 300 किलोमीटर के बीच यात्रा करती है। उन्होंने सबसे अधिक साइकिल यात्रा 11 घंटे में 297 किलोमीटर विजयवाड़ा से हैदराबाद वाले रूट में की है। उन्होंने कहा कि भारत भ्रमण के दौरान जो अनुभव प्राप्त होगा उसको लेकर आगामी समय में एक किताब भी लिखेंगे। सुश्री मालवीय ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि दुनिया को पता चले कि भारत देश की महिलाएं सभी जगह सुरक्षित है। भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा जाता है। वे रात्रि समय में भी साइकिल यात्रा करती हैं। महिलाओं को अपने मन से डर निकाल देनी चाहिए। महिलाएं सभी कार्य कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *