raipur@khabarwala.news
रायपुर 10 अक्टूबर 2022 :
– मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात में आम जनता को कर रहे हैं संबोधित।
उन्होंने कहा – मैं देखना आया हूँ कि लोगों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं।
– ग्राम झलमला और आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में हैं उपस्थित।
– किसान घनश्याम साहू , लोहारीडीह ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बताया – मेरा 1.50 लाख रूपये का कर्जा माफ हुआ है, इस पैसे से ट्रैक्टर खरीदा है,
मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और कहा कि अब किसानों का ट्रैक्टर लोन न चुका पाने की वजह से जब्त नहीं हो रहा है, किसानों को पैसा मिल रहा है वे समय पर अपनी किश्त पटा पा रहे हैं।
– मुख्यमंत्री ने यहां उपस्थित लोगों से पूछा – कितने लोगों का राशनकार्ड बना है, इस पर बड़ी संख्या में आम जनता ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया।

