बचेली :- आज गुरुद्वारा साहेब में सिख समुदाय द्वारा सिक्खों के गुरु अर्जनदेव जी का शहीदी दिवस मनाया गया। सुबह ही गुरुद्वारे में सुखमनी साहेब जी का पाठ किया गया व अरदास की गई।
इसके बाद गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को याद किया गया। बता दे कि सिखों के पांचवे गुरु अर्जुन देव जी महाराज को मुगल बादशाह जहांगीर ने 1606 को लाहौर में शहीद कर दिया गया था। जिसके बाद यह 3 जून को दुनिया भर के सिख समुदाय के लोग सहादत दिवस के रूप में मनाते है।
हनुमान चौक पर आज सुबह से ही सिख समुदाय ने पंडाल लगाकर प्रसादी व शर्बत का वितरण किया।