आम आदमी पार्टी की ग्राम मोहल्ला सभा वार्डो में जाकर समस्याओं से हो रहे रूबरू। 

raipur@khabarwala.news

जनसस्याओ को लेकर आम आदमी पार्टी लोगो के दिलो में बना रही जगह। 

बचेली :- आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने आज वार्ड क्रमांक 17 मुंडरा केम्प में बैठक आहूत की जिसमे पार्टी के जिला पदाधिकारियो सहित ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओ में महिला व पुरुष दोनो ही नजर आए।

 

आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक वार्डो में जाकर उनकी जन समस्याओं से रूबरू हो रही है साथ ही समस्याओं का निवारण करने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया जा रहा है। भाजपा के कमजोर विपक्ष की छवि के बाद अब आम आदमी पार्टी के स्थानीय चेहरों पर नगर की जनता को भरोसा दिखाई दे रहा है। लोग कहते नजर आ रहे है कि वो दिन दूर नही जब आम आदमी पार्टी का जिले में अच्छा खासा नाम होगा।

अब कही मजबूत पार्टियों के द्वारा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ को कम आंकना आगामी चुनावों में भारी ना पड़ जाए। देश भर में आप आदमी पार्टी ने अपनी अलग ही छाप छोड़ रही है। दिल्ली सहित पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपना लोहा मनवाया है।

इस बैठक में मुख्यतः जिला अध्यक्ष मो अलाउद्दीन,अनिल शर्मा,राजा रेड्डी,सुखविंदर सिंह लता नाग एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *