raipur@khabarwala.news
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 03 मार्च, 2022:जिला जनसंपर्क कार्यालय गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जिले के तीनों विकासखण्डों के साप्ताहिक हाट-बाजारों में किया जा रहा है। बाजार करने आए ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी एक ही जगह पर एक साथ मिल रही है। जनसंपर्क विभाग द्वारा 3 मार्च को पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुड़कई में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया। जिले में 23 फरवरी से दस ग्राम पंचायतों में सूचना शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका ग्रामीणों को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।

