हिजाब पहन वोट डालने आई महिला पर बूथ कमेटी सदस्‍य ने जताया विरोध

चेन्नई। तमिलनाडु में 11 साल के बाद आज शहरी स्थानीय निकाय चुनाव हो रहा है। यह सुबह सात बजे से शुरु हो गया है, जिसमें 21 निगमों, 138 नगर पालिकाओं और 490 नगर पंचायतों में 12,607 पदों के लिए 57, 778 उम्मीदवार चुनाव मैदान में खड़े हैं।‌ अपना-अपना वोट डालने के लिए आज विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से  मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

11 साल के लंबे वक्त के अंतराल के बाद हो रहे शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान पूरा किया जा रहा है। बता दें कि मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो चुका है, जबकि शाम छह बजे यह खत्म होगा। वहीं तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग (TNSEC) के अनुसार, COVID-19 लक्षणों वाले मतदाताओं और जो संक्रमित हैं, उन्हें शाम 5 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। चुनाव के वोटों की गिनती 22 फरवरी को की जाएगी। चुनाव के विजेता और नए चयनित सदस्य 2 मार्च को अपने पद का कार्यभार संभालेंगे।

आपको बता दें कि अक्टूबर 2016 में, चुनाव निर्धारित किए गए थे, लेकिन चुनाव मद्रास उच्च न्यायालय के निर्देश के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया था, जिसके इसके बाद, कई कारणों के चलते चुनाव में देरी होती गई।

बता दें कि निगम के महापौर व उप महापौर के लिए परोक्ष चुनाव तथा नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन चार मार्च को होगा।

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। 12,607 पदों के लिए 57,778 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके लिए कुल 31,150 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और लगभग लाख पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *