छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव जी ने शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान नर -नारायण का दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। शिवरीनारायण मठ
पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने सहयोगियों सहित उनका स्वागत किया और दर्शन पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर उन्होंने श्री राम जानकी मंदिर तथा जगदीश मंदिर में भी दर्शन पूजन किया।
राजेश्री महन्त जी महाराज ने उन्हें शिवरीनारायण के ऐतिहासिक महत्व से अवगत करते हुए कृष्ण वट का भी दर्शन कराया। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रेस से कहा कि -भगवान शिवरीनारायण के दर्शन की बहुत दिनों से अभिलाषा थी आज आने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ, यह पवित्र तीर्थ स्थल है यहां पहुंचकर मन को शांति मिलती है। यहां के महन्त जी का
आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त होता है। उनसे मिलकर बड़ी प्रसन्नता हुई। मठ मंदिर के द्वारा उनका सम्मान शाल, श्रीफल एवं भगवान नर नारायण का तैल चित्र भेंट करके किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पामगढ़ विधायक शेशराज हरबंस, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, शिवरीनारायण मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह, हेमंत दुबे, सुखराम दास जी, तथा त्यागी जी महाराज एवं पूर्व विधायक चैन सिंह सामले, रामकुमार पटेल, सुबोध शुक्ला, नवल सिंह, पूर्णेन्द्र तिवारी, कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, हर प्रसाद साहू, बजरंग शर्मा, अजय दिव्य, अमर मिश्रा, सिद्धांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा रामचरण साहू, श्यामलाल साहू, जगदीश यादव, लक्ष्मी सिंह, श्रीमती माधुरी नरेश आदित्य, मुकेश आदित्य, अशोक गुप्ता, पवन साहू, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रेस को जानकारी मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने प्रदान की।
छत्तीसगढ़ ;राज्य पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने किया दर्शन भगवान शिवरीनारायण जी का
