जन्मोत्सव पर राजधानी रायपुर सहित कई जगहों पर हुए विविध आयोजन
दूधाधारी मठ में सुबह से शाम तक भेंट मुलाकात करने वालों का लगा रहा तांता
रायपुर 6 जून 2026। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज का जन्मोत्सव भक्तों और अनुयायियों ने धूूमधाम से मनाया । इस अवसर पर श्री दूधाधारी मठ रायपुर में सुबह से शाम तक लोगों का तांता लगा रहाा।प्रदेश के कोने कोने से पहुंचकर लोेगों ने उनका आशिर्वाद लिया ओेर जन्मदिवस की बधाई दी।
प्रातः कालीन बेला में की गई विशेष पूजा अर्चना
राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः 7:00 बजे भगवान श्री बालाजी, संकट मोचन हनुमान जी, राम पंचायतन, श्री स्वामी बलभद्र दास जी महाराज की समाधि स्थल सहित मठ मंदिर के प्रत्येक देवालयों में विशेष पूजा अर्चना की। इस पूजा में शामिल होने के लिए सुबह से ही श्रद्धालु भक्त गण काफी संख्या में मठ प्रांगण में पहुंचे थे।
गौशाला में गोवंशियों की सेवा
इस अवसर पर मठ मंदिर में संचालित गौशाला में भी गौ वंशियों की विशेष पूजा अर्चना की गई उन्हें फल, मिष्ठान, हरा चारा का भोग अर्पित किया गया।
भोग भंडारा का आयोजन
जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री दूधाधारी मठ में दोपहर को भोग लगने के पश्चात दूर -दूर से आए हुए एवं स्थानीय श्रद्धालु भक्तों को भोजन प्रसाद प्रदान किया गया इसमें लोग काफी संख्या में सम्मिलित हुए।
अनेक सामाजिक संगठनों ने सामूहिक रूप से किया भेंट मुलाकात
राजेश्री महन्त जी महाराज से जन्मदिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामना प्रदान करने के लिए शिक्षा, साहित्य, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े हुए अनेक समूह के लोगों ने अपने इष्ट मित्रों सहित पहुंचकर बधाई देकर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए दिखाई दिए। इसमें विशेष रूप से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश टी पी शर्मा जी एवं उनके साथी, वर्ल्ड ब्राह्मण फाउंडेशन के सदस्य, छत्तीसगढ़ दशनाम गोस्वामी समाज के पदाधिकारी गण, महिला मानस मंडली, अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षक एवं प्राचार्य गण के नाम उल्लेखनीय है।
डिज्नीलैंड मेला आयोजन समिति की ओर से भंडारा
डिज्नीलैंड मेला आयोजन समिति के द्वारा राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर लोगों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया, इसमें लोगों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर भोजन प्रसाद प्राप्त किया। रावण भाटा में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रायपुर प्रेस क्लब ने किया सम्मान
राजेश्री महन्त जी महाराज के शुभचिंतक समाज के प्रत्येक वर्ग में विद्यमान है, रायपुर प्रेस क्लब के द्वारा उनका अत्यंत ही आत्मियता पूर्वक स्वागत प्रेस क्लब में भी किया गया, सभी ने मिलकर महाराज जी को बधाई देकर आशीर्वाद प्राप्त की,
छोटे-छोटे बच्चों में भी भारी उत्साह
महाराज जी के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष कर मठपारा रायपुर के मोहल्ले के बच्चे काफी संख्या में सम्मिलित हुए वे भी अपने-अपने साथियों सहित महाराज जी से आकर मिलते गए महाराज जी ने भी किसी को निराश नहीं कि
या, सभी बच्चों से बड़े प्रेम से मुलाकात किये बच्चों ने भी मिठाई और भोजन प्रसाद प्राप्त कर जन्मोत्सव में अपनी भूमिका निभाया।
राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना के मजबूत स्तंभ हैं : रेखेंद्र तिवारी
महाराज जी को बधाई देने वालों में बिलासपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रेखेंद्र तिवारी भी अपने समर्थकों के साथ विशेष रूप से श्री दूधाधारी मठ पहुंचे। महंत जी के महत्व और प्रदेश में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए रेखेंद्र तिवारी ने कहा कि, “राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना के मजबूत स्तंभ हैं। गौ सेवा से लेकर सामाजिक समरसता तक, उनका पूरा जीवन समाज को समर्पित रहा है। उनका मार्गदर्शन हम सभी

के लिए एक धरोहर की तरह है।” तिवारी और उनके साथियों ने महाराज जी का आशीर्वाद लेकर उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना की।


