जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ किया राजेश्री महन्त जी ने

छोटे-छोटे बच्चों से लेकर 84 वर्षीय व्यक्तियों ने भी किया शौर्य-प्रदर्शन

रायपुर। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सरस्वती चौक पुरानी बस्ती रायपुर में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज के कर कमलों से जय सरस्वती मारुति व्यायाम शाला (अखाड़ा) का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों से लेकर वायो वृद्ध 84-85 वर्षीय व्यक्तियों ने भी मुद्गर चला कर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज ने फीता काटकर व्यायाम शाला का शुभारंभ किया।

दीप प्रज्वलित करके हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई। मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पमाला से सरस्वती क्रीडा एवं संस्कृति समिति के पदाधिकारी ने किया। इस अवसर पर अपने आशीर्वचन संदेश में राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि – पुरानी बस्ती सरस्वती चौक के इस स्थान पर पहले आप सभी लोग गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव जैसे आध्यात्मिक कार्यों को संपन्न करते थे, अब यहां हनुमान जी की कृपा से व्यायाम शाला (अखाड़ा) का भी शुभारंभ हुआ है‌। मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आप सभी यहां उत्तम व्यायाम क्रिया से अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य को प्राप्त करेंगे, इससे आने वाली पीढ़ी भी लाभान्वित होगी* कार्यक्रम का संचालन रमेश यदु ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से भुवन यदु, राजकुमार पांडे, अजय श्रीवास्तव, हरीश तिवारी, चंद्रकांत यदु, हरीश यदु, गोविंद यदु, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *