हनुमान जी शक्ति भक्ति साहस एवं निष्ठा के प्रतीक हैं- रेखेन्द्र

बिलासपुर. 03 अप्रैल 2026। श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा जरहा भाटा में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूजा एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया.
आयोजन में आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी रेखेन्द्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे.
सर्वप्रथम रेखेन्द्र तिवारी एवं हनुमान सेवा समिति के संयोजक श्री मनोज यादव एवं समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान को भोग प्रसाद अर्पण किया एवं भोग प्रसाद के भंडारे की शुरुआत की.
इस अवसर पर रेखेन्द्र तिवारी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओ को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है क्योंकि आज ही के दिन भगवान श्री हनुमान जी का जन्म हुआ था जो शक्ति, भक्ति, साहस और निष्ठा के प्रतीक है इस दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह हमें हनुमान जी के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर देता है उनके जीवन का हर क्षण हमें सिखाता है की निस्वार्थ सेवा अटूट भक्ति और अपारशक्ति का संयोजन कितना प्रभावशाली हो सकता है श्री तिवारी ने आगे कहा कि हनुमान जी से हमें प्रेरणा मिलती है कि अगर इरादे मजबूत हो और मन में सच्ची भक्ति हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है उनकी निष्ठा और समर्पण इतना प्रबल था कि वह आज भी करोड़ों भक्तों के हृदय में विराजमान है
श्री मनोज यादव ने भी उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी.


इस अवसर पर श्री हनुमान सेवा समिति के सर्वश्री प्रशांत द्विवेदी अक्षत तिवारी अविनाश हुमने देवेंद्र ठाकुर शेखर यादव राहुल यादव विकास पाल शैलेंद्र यादव सचिन भाई राजा भाई विजय शशांक सन्जू चौहान आशु चन्दा छोटू मोहिते रोहन यादव सुरज चौहान विनय रजक आरती पि॑की रिंकी यादव मोना सोना स्नेहा नब्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *