बिलासपुर @khabarwala.news। बिलासपुर कोनी थाना अंतर्गत ग्राम जलसो निवासी एक महिला अपने घर में नहा रही थी तभी उसके पड़ोस में रहने वाला रुपेश सूर्यवंशी पिता शगुन सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष उस महिला को नहाते हुए देख रहा था और अकेले पाकर गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा किसी तरह वह महिला अपने आप को बचाकर वहां से सीधा अपने परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दी फिर सीधे कोनी थाने पहुंचकर आरोपी रुपेश सूर्यवंशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिस पर कोनी पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर घटना को विवेचना में लिया गया और पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रुपेश सूर्यवंशी के घर में दबीश दी गई पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था तब पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ कर उससे घटना के संबंध में पूछताछ की गई फिर पुलिस के सामने उसने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिए उसके बाद कोनी पुलिस द्वारा आरोपी रुपेश सूर्यवंशी पिता शगुन सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी जलसों के खिलाफ अपराध क्रमांक 74,77,329, (2) बी एन एस की धारा के तहत उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया

