मामूली विवाद में एक ही परिवार के तीन भाइयों ने मिलकर दो सगे भाइयों पर किया जानलेवा हमला

 

बिलासपुर @khabarwala.news । बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र मैं बीती रात एक मामूली सी कहा सुनी ने इतना हिंसाक रुप ले लिया कि जिसके चलते एक ही परिवार के तीन भाइयों ने अपने पिता के साथ मिलकर दो सगे भाइयों के ऊपर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई चालू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम शुकलकारी बड़ेकरी जो की पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां बुधवार शाम को रावत बाजार लगा हुआ था जो देर रात तक चला इसी दौरान गांव के ही राजेंद्र महिला॑गे के पिता मनहरण महिला के अपने बड़े भाई फूलचंद महिला॑गे के साथ बाजार के पास ही स्थित कमला महिला आगे के घर अवैध शराब की बिक्री होती है वहां रात करीब 8:00 बजे दोनों शराब लेने पहुंचे इसके बाद शराब का पैसा ऑनलाइन पेमेंट करने की बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गए इसके बाद राजेंद्र अपने भाई फूलचंद के साथ वापस अपने घर लौट रहा था जब दोनों रहसबेड़ा चौक के पास पहुंचे थे तभी कमल महिला॑गे अपने तीनों बेटों राकेश महिला॑गे रघुवीर महिला॑गे और जयेश महिला॑गे के साथ रहसबेडा के पास पहुंच कर दोनों भाइयों के ऊपर चाकू से उनके ऊपर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया जिससे दोनों भाइयों के सीना कमर तथा पेट में गंभीर चोटें आई है और दोनों वहीं पर बेहोश होकर गिर गए कुछ देर बाद घटना की जानकारी घायल राजेंद्र के परिजनों को लगी फिर घायलों को डायल 112 की मदद से तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाया गया जहां राजेंद्र और फूलचंद की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है वही पचपेड़ी पुलिस इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में लग गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *