रायपुर, 04 जून 2025
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित नंदनवन जंगल सफारी नवा रायपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ’प्लास्टिक मुक्त भारत’ के संकल्प पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्लास्टिक मुक्त जागरूकता वॉक, वृक्षारोपण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसे अनेक जागरूकता कार्यक्रमों में पर्यावरण प्रेमी, स्कूली बच्चे, समाजसेवी संगठन और स्थानीय नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को जंगल सफारी नंदनवन टीम की ओर से प्रमाण पत्र और पर्यावरण अनुकूल उपहार भेंट किए जाएंगे।

