प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं : सुप्रिया नेत

कहा-गलत के खिलाफ बोलना हमारे DNA में, आजादी के आंदोलन में वे अंग्रेजों की मुखबिरी कर रहे थे

कांग्रेस की नेशनल स्पोकपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कहा कि गलत के खिलाफ आवाज उठाना हमारे DNA में है। जब देश में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन चल रहा था, तब वे मुखबिरी कर रहे थे। गलत के खिलाफ बोलना बीजेपी के DNA में नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए हैं।

नेशनल हेराल्ड मामले में सुप्रिया ने रायपुर में कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस जरूरी है, क्योंकि झूठ को बहुत ताकत से परोसा जा रहा है। हम महात्मा गांधी की पार्टी हैं, इसलिए सच को सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहे।

ED देश में चुनाव आयोग की तरह काम कर रही

सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि ED इस वक्त भारत में चुनाव आयोग की तरह काम कर रही है, जिसे बच्चा-बच्चा जानता है। बीजेपी केंद्र की एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के समय नेशनल हेराल्ड और नवजीवन जैसे अखबार देश की आवाज बने थे। ‘एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड’ (AJL) की स्थापना आजादी के नायकों ने की थी। बाद में AJL आर्थिक संकट में आ गया और कर्ज में डूब गया।

उस स्थिति में कांग्रेस पार्टी ने बैंक चेक और ट्रांजैक्शन के जरिए 90 करोड़ रुपए का कर्ज दिया, ताकि रिटायरमेंट पेमेंट, बिल और अन्य जरूरतें पूरी की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *