raipur@khabarwala.news
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती वन क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। इसमें अब तक 3 माओवादियों के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान चलाया है।
माओवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ सुबह लगभग 9 बजे शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इंद्रावती क्षेत्र में माओवादी मौजूद थे। इसके बाद सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें माओवादियों को बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही है। ऑपरेशन अभी जारी है और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।

