आदिवासी मंडल महिला प्रभाग ने मनाया महिला दिवस…

raipur@khabarwala.news

भिलाई नगर:  आदिवासी मंडल महिला प्रभाग भिलाई नगर   ने  शहीद वीर नारायण सिंह बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन राधिका नगर भिलाई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया ,  मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर वेदवती मंडावी  , अध्यक्ष प्रगति महिला मंडल छ ग़, अति विशिष्ट अतिथि में लता उर्वशी डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, डॉक्टर  यशस्वी ध्रुव प्रोफेसर गर्ल्स कॉलेज दुर्ग , रामदुलारी ध्रुव पूर्व महिला अध्यक्ष उपस्थित थी,  कार्यक्रम की अध्यक्षता नमिता निरूटी अध्यक्ष आदिवासी मंडल महिला प्रभाग ने की समस्त अतिथियों का पीले गमछा से सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि  डॉक्टर वेदवती मंडावी आदिवासी मातृ शक्तियों से साहित्यक के अध्ययन पर ज्यादा जोर देने की बात कहीं, अपने उद्बोधन में डॉक्टर यतेश्वरी ध्रुव ,  श्रीमती नमीता निरूटी ने भी संबोधित किया, वही  संविधान प्रश्नोत्तरी में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया , साथ ही नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम का सम्मान किया गया,  इस अवसर पर श्रीमती तामेश्वरी ठाकुर, खेलेश्वरी धरेंद्र , अनसूया मरकाम , कौशल्या चंद्रवंशी, मधु प्रभाकर, सविता भगत गीतांजलि जय सिन्धु , वर्षा  निरूटी, दिव्या ध्रुव, प्रियंका पदम प्रीति कोर्राम , राजा ठाकुर , भानु ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *