आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.news

मेष राशि के लिए दिन शुभ, दिखावे से बचें

आज का दिन मेष राशि के लिए सुखद और लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त काम के कारण कुछ समय के लिए असहज और तनाव में रह सकते हैं। दोपहर के बाद आप स्थिति में संतुलित महसूस करेंगे और मानसिक तनाव भी कम होगा। आर्थिक मामलों में वैसे आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक लाभ और गिफ्ट मिल सकता है। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण क्षमता से अधिक खर्च करने से बजट प्रभावित होगा,इस बात का लेकिन आपको ध्यान रखना चाहिए।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

 

वृषभ राशि वालों की अच्छी कमाई होगी

वृषभ राशि वालों की अच्छी कमाई होगी

वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक होने के साथ ही खर्चीला भी रहेगै। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सहकर्मियों के साथ कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो आज आपका काम अटक सकता है या किसी वजह से मूड खराब हो सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों को दिन के दूसरे भाग में अच्छी कमाई होने से खुशी मिलेगी। घरेलू वस्तुओं की खरीदारी के साथ-साथ सुख-सुविधाएं बढ़ाने पर खर्च होगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल रहेगी।

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

 

 

मिथुन राशि वालों को आज वाणी पर संयम रखना होगा

मिथुन राशि वालों को आज वाणी पर संयम रखना होगा

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने बातचीत की शैली में कोमलता लाने की जरूरत है। अगर आप जिद करेंगे तो परिवार में आपसी मतभेद और कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी या मनमानी के कारण लाभ में कमी हो सकती है, इसलिए आपको व्यावहारिक होने की जरूरत है। वैसे बिजनेस में आज अच्छी कमाई होगी। पारिवारिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप घर की व्यवस्था और बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देंगे। आप आज दीर्घकालीन निवेश भी कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना आपके लिए आज लाभकारी रहेगा।

 

कर्क राशि वाले बजट का ध्यान रखें

कर्क राशि वाले बजट का ध्यान रखें

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मेलजोल बनाकर रखना होगा नहीं तो आपस में कहासुनी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। घर में या रिश्तेदारों से कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे मन आपका विचलित हो सकता है। वैसे जो लोग बीमार हैं उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

 

आज भाग्य 80 % आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और दीप दिखाएं।

 

सिंह राशि के लिए दिन का दूसरा भाग लाभप्रद

सिंह राशि के लिए दिन का दूसरा भाग लाभप्रद

सिंह राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। लेकिन दिन के पहले भाग में आलस्य के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में देरी होगी। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल और अधिक लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज बिना किसी चिंता के आराम में समय बिताएंगे और काम भी इनका सुचारू रूप से चलेगा। कोई अच्छी खबर भी इनको मिलेगी। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। घरेलू जरूरतों पर भी आज धन खर्च होगा।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

 

कन्या राशि के लिए उत्साहवर्धक दिन

कन्या राशि के लिए उत्साहवर्धक दिन

कन्या राशि के सितारे बताते है कि आज का दिन आपका उत्साहवर्धक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज प्रोत्साहन मिलेगा और करियर में आगे बढने का अवसर भी पाएंगे। वैसे आज कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्कता बरतनी होगी, प्रतिस्पर्धा और व्यस्तता अधिक रहेगी। धन लाभ के मौके आज प्राप्त होंगे। लेकिन छात्रों को पढाई पर अधिक फोकस करना होगा। शाम को काम से समय निकालकर दोस्तों, परिचितों के साथ यात्रा-पर्यटन में भाग ले सकते हैं।

 

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को 11 दूर्वा चढ़ाएं।

 

तुला राशि वाले भावुकता से बचें

तुला राशि वाले भावुकता से बचें

तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका लाभदायक रहेगा लेकिन आप आज विचारों में खोए रहेंगे। आपका मन आज अधिक कल्पनाशील रहेगा। आपको आज ऐसे में भावुकता पर नियंत्रण रखकर काम करना होगा। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। कमाई अच्छी होगी और आप अपने प्रतिस्पर्धियों को मात देने में सफल होंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप दूसरों को सलाह देने से बचें, सुनें ज्यादा और बोलें कम इससे आपका रिश्ता मधुर और अनुकूल बना रहेगा।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं और गायत्री मंत्र का जप करें।

 

वृश्चिक राशि के जातक जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहें

वृश्चिक राशि के जातक जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहें

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको पूर्व में किए गए निवेश और काम का फायदा हो सकता है। वैसे आज आपको अपने काम में अधिक सतर्क रहना होगा। नए काम और नई जिम्मेदारी के प्रति आपको अधिक सतर्क रहना होगा। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। प्रेमी के साथ आप शाम का समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। आपको आज कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।

 

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ लाभदायक रहेगा।

 

धनु राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा

धनु राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। घर और बाहर दोनों ही जगह आज काम की जिम्मेदारी आपके ऊपर बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको आज बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। लेकिन कानूनी मामलों में आपको आज जोखिम लेने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। घरेलू सुख में वृद्धि होगी।

 

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं।

 

मकर राशि वालों की मनोकामना पूरी होगी

मकर राशि वालों की मनोकामना पूरी होगी

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार के सदस्य, मित्रों और रिश्तेदारों से लाभ और सुख मिलेगा। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी लेकिन उसके बाद आप शारीरिक रूप से फिट बने रहेंगे। आज का अधिकतर समय घूमने-फिरने और मनोरंजन में व्यतीत होगा। आप आज मनपसंद भोजन का भी आनंद लेंगे। व्यापारी वर्ग भी आज अधूरे काम जल्दी पूरा करने का प्रयास करेंगे और पुराना स्टॉक निकल जाने से राहत की सांस लेंगे। वैसे आज कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे जिससे मन आपका विचलित हो सकता है। कोई मनोकामना पूरी होने की खुशी होगी।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

 

कुंभ राशि वाले परिश्रम से कमाई करेंगे

कुंभ राशि वाले परिश्रम से कमाई करेंगे

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। आज आप घर की साफ सफाई और व्यवस्था पर ध्यान देंगे। आपको आज किसी दूर रहने वाले संबंधी की अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और विश्वास बढेगा। बिजनेस में आज परिश्रम अधिक करना होगा लेकिन कमाई भी अच्छी होगी। आप आज किसी नई योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनको आज कामयाबी मिलेगी। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर आपको आज चिंता हो सकती।

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

 

मीन राशि के जातक लेनदेन में सतर्क रहें

मीन राशि के जातक लेनदेन में सतर्क रहें

मीन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज सेहत के प्रति ध्यान देना होगा। कोई दबी हुई समस्या आज फिर से उभर सकती है। पेट से संबंधित समस्या या सर्दी-जुकाम और बुखार होने की भी आशंका है। नौकरी में आज काम का दबाव रहेगा और कुछ नई जिम्मेदारी मिलने से मानसिक तनाव भी महसूस करेंगे। आपके लिए सलाह है कि आज आप धन का लेनदेन सावधानी से करें और यात्रा के दौरान सतर्क रहेंगे।

 

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *