करवा चौथ 20 अक्टूबर को, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय…

raipur@khabarwala.news

हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल 20 अक्तूबर को यह व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं।

हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल 20 अक्तूबर को यह व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और चांद निकलने के बाद अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना यह व्रत पूर्ण नहीं होता। वैदिक पंचांग के आधार पर देखा जाए तो इस साल करवा चौथ के लिए जरूरी कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 20 अक्तूबर को सुबह 6.46 बजे से शुरू हो रही है। यह तिथि अगले दिन 21 अक्तूबर की सुबह 4.16 बजे खत्म हो जाएगी। ऐसे में इस साल करवा चौथ 20 अक्तूबर को होगा। उस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखेंगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल सुहागिनों को करवा चौथ का निर्जला व्रत 13 घंटे 29 मिनट तक रखना होगा। उस दिन सूर्योदय 6.25 बजे होगा। उस समय से यह व्रत शुरू हो जाएगा। इसका समापन चंद्रमा को अर्घ्य देने का साथ होगा। 20 अक्तूबर को करवा चौथ की पूजा के लिए 1 घंटे 16 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। पूजा का शुभ समय शाम 5.46 बजे से लेकर शाम 7.02 बजे तक है। इस दौरान अगर सुहागिन महिलाएं पूजा संपन्न करती हैं तो उसका फल कई गुना ज्यादा मिलेगा।

चांद निकलने का समय

दिल्ली में करवा चौथ पर चांद निकलने का समय शाम 7.54 बजे है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद निकलने का समय अलग होता है। इस समय से चंद्रमा को अर्घ्य दिया जा सकता है। उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा कर सकती हैं। व्रत के दिन चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *