अभिनेता गोविंदा को अपनी ही बंदूक से पैर में गोली लगने के बाद नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया, आईसीयू में भर्ती…

raipur@khabarwala.news

मुंबई: मुंबई पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा को अपनी ही बंदूक से पैर में गोली लगने के बाद नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया है। अभिनेता आईसीयू में भर्ती हैं।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा घायल हो गए हैं। लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय उनके घुटने में गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है।

गोविंदा ने अस्पताल से ऑडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से गोली अब निकाल दी गई है। मैं डॉक्टर अग्रवाल का और आप सबकी दुआओंके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।

एल्विश यादव और फाजिलपुरिया पर कसा ED ने शिकंजा, हरियाणा-यूपी की संपत्तियां जब्तएल्विश यादव और फाजिलपुरिया पर कसा ED ने शिकंजा, हरियाणा-यूपी की संपत्तियां जब्त

पुलिस ने जब्त की रिवॉल्वर

अभिनेता आईसीयू में भर्ती है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, गोविंदा की बंदूक से गलती से गोली चली, जो उनके पैर में लग गई। गोली उनके घुटनों के पास लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिवॉल्वर जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे एक्टर

जानकारी के अनुसार, गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके हाथ से रिवॉल्वर छूटकर गिरने से हादसा हुआ। उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और गोविंदा की हालत ठीक है। वह अभी अस्पताल में हैं।

आईसीयू में भर्ती हैं अभिनेता

गोविंदा के मैनेजर ने बताया कि जब हादसा हुआ तब गोविंदा की पत्नी सुनिता घर पर नहीं थीं। जानकारी मिलते ही मुंबई के लिए रवाना हुई और अस्पताल पहुंची। फिलहाल उनकी बेटी टीना और पत्नी हॉस्पिटल में उनके साथ हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *