अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज दफ्तर बैंक, सार्वजनिक अवकाश घोषित …

raipur@khabarwala.news

अक्टूबर का महीना शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी है अक्टूबर लगते ही छुट्टियों का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगा क्योंकि इस महीने में दशहरा, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दिवाली समेत कई सारे बड़े उत्सव पड़ रहे हैं जिनके चलते देश में लम्बा सार्वजनिक अवकाश रहने वाला है। इन मौकों पर देश के ज्यादातर राज्य के स्कूल, कॉलेज और बैंक, दफ्तर आदि बंद रहने वाले हैं।

सितंबर का महीना खत्म होते ही अक्टूबर का नया महीना शुरू हो जाएगा जिसके साथ-साथ त्यौहारों के सीजन की शुरुआत भी हो जाएगी इसके कारण बच्चों और कर्मचारियों के लिए ढेर सारे सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। इन लंबी छुट्टियों के दौरान लोगों को अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और सब मिलकर त्यौहार का आनंद ले पाएंगे।

अक्टूबर में इतने दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

अक्टूबर के महीने में सबसे पहले सार्वजनिक अवकाश 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के अवसर पर रहने वाला हैबता दें हमारे देश के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें बापू के नाम से भी जाना जाता है उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था इसीलिए 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है इस मौके पर देश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल कॉलेज बैंक कार्यालय और दफ्तर आदि बंद रहेंगे।

वहीं राजस्थान में 3 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर एक दिन का अवकाश रहने वाला है। अगली छुट्टी 11 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य पर रहेगी और फिर 12 अक्टूबर को विजयादशमी के लिए भी अवकाश रहेगा।

नीचे रही सार्वजनिक अवकाश की सूची

2 अक्टूबर 2024 – महात्मा गांधी जयंती

 

3 अक्टूबर 2024 – नवरात्रि स्थापना एवं महाराजा अग्रसेन जयंती

5 अक्टूबर 2024 – रविवार का अवकाश

 

 

11 अक्टूबर 2024 – दुर्गा अष्टमी

 

12 अक्टूबर 2024 – विजयादशमी

13 अक्टूबर 2024 – रविवार का अवकाश

20 अक्टूबर 2024 – रविवार का अवकाश

 

27 अक्टूबर 2024 – रविवार का अवकाश

 

29, 30, 31 अक्टूबर 2024 – दीपावली (लगातार 3 छुट्टियां)

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *