आज का राशिफल 27 जुलाई 2024 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

raipur@khabarwala.com

  •  सुनफा योग से आज मिथुन, तुला और कुंभ राशि को लाभ,कहेंगे सोने पर सुहागा

मेष राशि के लिए दिन का दूसरा भाग सुखद रहेगा

मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन परेशानी दिन के पहले भाग में अधिक रहेगी, दिन के दूसरे भाग से आपका समय अनुकूल रहेगा। आपकी राशि में आज चंद्रमा का गोचर होगा जो आपको लाभ दिलाएगा। आप आज समझदारी और संयम से उलझे हुए काम को भी सुलझाने में सफल रहेगे। पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार का चल रहा तनाव दूर होगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आप आज शाम का समय दोस्तों के साथ मनोरंजन में बिता सकते हें। आपके लिए सलाह है कि लेन देन के मामले में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

 

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल की पूजा करना करना और जल देना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि वालों की धन संपत्ति में वृद्धि होगी

वृषभ राशि वालों की धन संपत्ति में वृद्धि होगी

वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए और तर्क वितर्क से बचना चाहिए नहीं तो परेशानी होगी। वैसे आज सुनफा योग बनने से आपको लाभ मिलेगा। आपकी धन संपत्ति में वृद्धि का संयोग बन रहा है। आज अचानक आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। शौक और मनोरंजन पर भी आज आप धन खर्च करेंगे। आज आपको राजनीतिक समर्थन मिलेगा और आपके अटके हुए काम भी आज पूरे होंगे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और पीपल को जल भी दें।

 

 

मिथुन राशि के लिए सुखद रहेगा शनिवार

मिथुन राशि के लिए सुखद रहेगा शनिवार

मिथुन राशि के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप परिवार में जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे। घर के काम में भी आप आज हाथ बटाएंगे। आपको पूर्व में किए किसी काम को लेकर अफसोस भी आज हो सकता है। और बच्चों की खुशी के लिए आज आप उनके साथ समय बिताएंगे। आपकी व्यापारिक यात्रा आज सफल रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आर्थिक व्यवहार में परेशानी होगी। आप आज जीवनसाथी के साथ कहीं यात्रा का प्लान कर सकते हैं। धर्म कर्म के काम भी आपके हाथों होगा और आप किसी की सहायता करेंगे।

 

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

 

 

कर्क राशि के लिए सुखमय रहेगा जीवन

कर्क राशि के लिए सुखमय रहेगा जीवन

कर्क राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग में आपको कुछ विघ्न बाधाओं का सामना करना होगा लेकिन दोपहर के बाद से स्थिति आपके पक्ष में होती जाएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएंगे और रुचिकर खान पान का भी आनंद लेगे। कार्यक्षेत्र में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। माता की सेहत के ध्यान रखें।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

 

सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक दिन

सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक दिन

सिंह राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन वेशी योग से लाभदायक रहने वाला है। आज रोजगार की दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और कार्यक्षेत्र में समय से पहले अपनी कार्ययोजना को पूरा करने से आपके प्रभाव और यश दोनों में वृद्धि होगी। आज आप पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए धन खर्च करेंगे और जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि राजनीति चर्चा परिचर्चा में भाग लेने से बचें नहीं तो विवाद हो सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा का पाठ सुबह शाम करें।

 

कन्या राशि वालों को सेहत के प्रति सजग रहना होगा

कन्या राशि वालों को सेहत के प्रति सजग रहना होगा

कन्या राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज का दिन आपका व्यस्तता में बीतने वाला है। आपको आज कई पेंडिंग काम को निपटाने होंगे। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर फोकस बनाए रखना होगा नहीं तो आपके प्रतिद्वंद्वी आपसे आगे निकल सकते हैं। आपकी सेहत भी आज नरम रह सकती है, पेट से संबंधित समस्या होने की आशंका है इसलिए बाहरी खानपान से आपको परहेज रखना चाहिए। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और इनकी सलाह सहयोग से आपको फायदा होगा। आज आप किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भी भाग ले सकते है जिससे आपको मान सम्मान मिलेगा।

 

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज देवी काली की पूजा करनी चाहिए और काली चालीसा का पाठ करना चाहिए।

 

तुला राशि वालों का मनोबल ऊंचा रहेगा

तुला राशि वालों का मनोबल ऊंचा रहेगा

तुला राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज आपको अपने काम में सफलता मिलने से खुशी मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी बढेगा। आज आपको राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग के समर्थन और सहयोग से आपको भविष्य में लाभ का संयोग बनेगा। वैसे आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा नहीं तो आपका बजट प्रभावित हो सकता है। आज आपका सामाजिक संपर्क भी भी बढ़ेगा और इस राशि की महिला जातकों को सासु में से लाभ मिल सकता है।

 

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

 

वृश्चिक राशि के जातक पाएंगे लाभ

वृश्चिक राशि के जातक पाएंगे लाभ

आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप अपनी नेतृत्व क्षमता और कूटनीति से कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति पाएंगे। राशि स्वामी मंगल की दृष्टि आपकी राशि पर गुरु के साथ होने से आप आज अपनी प्रबंधन क्षमता का भी लाभ ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। अधिकारियों तथा सहकर्मियों के बीच आपकी छवि भी बेहतर होगी। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको हाथ को सख्त रखने की जरूरत है क्योंकि आज आप भावुकता में आकर धन खर्च कर सकते हैं। आज किसी किसी सगे संबंधी पर भी आपका धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है।

 

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिव मंत्र का जप करें और शिवजी का अभिषेक भी करें।

 

धनु राशि वालों को वाणी पर संयम रखना होगा

धनु राशि वालों को वाणी पर संयम रखना होगा

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा है। जो लोग विदेश में शिक्षा पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और उचित मार्गदर्शन मिलेगा। वाणी पर आज आपको संयम रखना होगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज उसका समाधान किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से हो सकता है। व्यापारियों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा। आप आज अल्पकालिक निवेश से बचें। माता की ओर से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज शाम का समय आनंददायक रहेगा, बच्चों और जीवनसाथी के साथ आप मनोरंजक पल बिताएंगे।

 

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करना चाहिए और पीपल को जल देना चाहिए।

 

मकर राशि वालों को शत्रुओं से सतर्क रहना होगा

मकर राशि वालों को शत्रुओं से सतर्क रहना होगा

मकर राशि के लिए आज शनिवार का दिन सुख साधनों की वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज दोस्तो से सहयोग प्राप्त होगा और इनकी मदद से आपको लाभ भी मिेलेगा। दोस्तों के साथ आज आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको माता की सेहत का ध्यान रखना होगा, जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से आपको सुख और लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज सम्मान पाएंगे।

 

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

 

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी

आज शनिवार का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक और सुखद रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा, और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको अपने जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। चिकित्सा से जुड़े लोगों के मान-सम्मान और कमाई में वृद्धि होगी। संतान की सेहत के मामले में आज आपको ध्यान रखना होगा और बाहरी खानपान से आपको परहेज रखना होगा।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शनि देव के मंत्र का जप करें और पीपल को जल दें।

 

 

मीन राशि के जातकों को भाग्य सफल बनाएगा

मीन राशि के जातकों को भाग्य सफल बनाएगा

आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर मेष राशि में संचार कर रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में लाभकारी रहेगा। आपको आज किसी समस्या और तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप जिन मामलों में प्रयास करेंगे उसमें आपको आज भाग्य सफल बनाएगा। आर्थिक मामलों में आज आप गैर जरूरी खर्चों पर कंट्रोल कर पाएंगे। आपको आज निकट संबंधियों और ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।

 

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और चीनी मिलाकर दें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *