पति की दीर्घायु के लिए ज्येष्ठ अमावस्या पर किया जाता है वट सावित्री व्रत।

raipur@khabarwala.news

नई दिल्ली। वट सावित्री व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु के लिए किया जाता है। वहीं शनि जयंती को लेकर मान्यता है कि जो लोग इस दिन पर शनि देव का पूजन करते है, उन्हें शनि की महादशा से मुक्ति मिल सकती है। ये दोनों पर्व एक ही दिन पर मनाए जाएंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर शनि देव कुछ राशियों पर विशेष कृपा बरसाने वाले हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वह भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

वृषभ राशि

वट सावित्री व्रत के दिन वृषभ राशि के जातकों पर शनि देव की विशेष कृपा बरसाने वाली है। इन जातकों को नौकरी आदि में तरक्की मिल सकती है। साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो यह सब आपके लिए अच्छा है।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए भी वट सावित्री और शनि जयंती का संयोग अच्छा बताया जा रहा है। इन जातकों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ाने वाला है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले भी यह तिथि बहुत खास रहने वाली है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिखाई देगा। साथ ही यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। इस दौरान आपका रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है।

तुला राशि

यह संयोग तुला राशि के जातकों के लिए भी लाभदायक रहने वाला है। आप जिस भी परेशानी से गुजर रहे हैं, वह दूर होगी। वट सावित्री और शनि जयंती का संयोग पर आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों पर भी शनि देव की कृपा बरसने वाली है। अपने करियर में आपको लाभ देखने को मिलेगा। साथ ही परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। जो भी कार्य आप करने का सोच रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *