अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण कल…

raipur@khabarwala.news

सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण कल

 दुर्ग, 04 अप्रैल 2024: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिले अंतर्गत विधानसभावार सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। सभी सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण 05 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजे से कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई, जिला दुर्ग में आयोजित किया गया है। 

सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार दास तथा शा.उ.मा.वि.नारथा के व्याख्याता श्री एच. एस. भुवाल द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में समस्त सेक्टर अधिकारी तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रशिक्षण स्थल में समस्त सेक्टर अधिकारी तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी विधानसभा क्षेत्रवार अपने दल के साथ ही बैठेंगे, ताकि समुचित समन्वय स्थापित हो सके। इस प्रशिक्षण में सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं सभी नोडल अधिकारी भी अनिवार्यतः उपस्थित रहेंगे। उक्त प्रशिक्षण के समुचित प्रबंधन हेतु एसडीएम भिलाई श्री लवकेश ध्रुव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *