कैलाश विजयवर्गीय रायपुर पहुंचे:बंगाल पर कहा- महिला मुख्यमंत्री की पार्टी के लोग महिलाओं के साथ दुराचार कर रहे; बृजमोहन अग्रवाल से मिले

@khabarwala.newsरविवार को भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय रायपुर पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बंगाल पर निशाना साधा। हाल ही में महिलाओं के साथ वहां हुए दुष्कर्म के मामले में उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठाए।

कैलाश ने कहा- दुर्भाग्य की बात है कि जहां महिला मुख्यमंत्री हो वहां महिलाओं के साथ दुराचार हो रहा है। उन्हीं के पार्टी के लोग कर रहे हैं और सरकार उनको संरक्षण प्रदान कर रही है। मैं समझता हूं कि ऐसी अराजकता देश में किसी भी प्रदेश में नहीं है जितनी पश्चिम बंगाल में है। इस देश को यदि नुकसान सबसे ज्यादा किसी ने पहुंचाया है तो दो चीजों ने एक परिवारवाद और दूसरा तुष्टीकरण ने। बंगाल में परिवारवाद और तुष्टीकरण भी है इसके कारण बंगाल की हालत खराब है।

CM लिख चुके हैं चिट्‌ठी
बंगाल में दरअसल जनजाति समुह की महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी ममता बनर्जी को खत लिख चुके हैं। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में 50 से अधिक जनजाति समुदाय की महिलाओं से यौन अत्याचार और जमीन पर कब्जा करने की घटना को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शर्मनाक बताया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एमपी के तमाम बड़े नेता पहुंचे।
एमपी के तमाम बड़े नेता पहुंचे।

MP से पूर्व मंत्री भी आए
कैलाश विजयवर्गीय के साथ पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, MP के मंत्री विश्वास सारंग सहित मध्य प्रदेश के कई कद्दावर नेता रविवार को रायपुर पहुंचे। इन सभी ने वीआईपी रोड स्थित बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

हाल ही में बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी का निधन हो गया। इस वजह से परिवार से मिलने स्वर्गीय माता को श्रद्धांजलि देने MP के ये सभी दिग्गज भाजपा नेता रायपुर पहुंचे। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा के सीनीयर नेता अजय जामवाल और पवन साय भी बृजमोहन से मिलने पहुंचे।

जामवाल भी आए।
जामवाल भी आए।

28 फरवरी को हुआ अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़ के मंत्री और BJP के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल की मां का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। पिस्ता देवी अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती थीं। कल (28 फरवरी) सुबह 10 बजे रायपुर मंे ही उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *